HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाढ़, जल जमाव की समस्या के प्रति रहें सतर्क…सीएम ने अधिकारियों को दिया निर्देश

बाढ़, जल जमाव की समस्या के प्रति रहें सतर्क…सीएम ने अधिकारियों को दिया निर्देश

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, बाढ़ बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं और पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, बाढ़ बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं और पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए।

पढ़ें :- ADA अफसरों की मिलीभगत से बिल्डर प्रभात माहेश्वरी ने कब्जाई किसान की बेशकीमती जमीन, दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर किसान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से बचाव और जल-जमाव की समस्या को दूर करने हेतु सभी जिलाधिकारियों व नगर निकायों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में अतिवृष्टि या नेपाल से आने वाली नदियों में अत्यधिक पानी के कारण गांवों में जल-जमाव हो गया है, उन क्षेत्रों में संबंधित जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थानों/शिविरों में पुनर्स्थापित कर राहत कार्य संचालित करे।

साथ ही, आकाशीय बिजली या अन्य प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि के मामलों में 24 घंटे के अंदर ₹4 लाख की राहत राशि प्रभावित परिवारों को प्रदान की जाए। बता दें कि, बीते कई दिनों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सर्तक रहने के निर्देश दिए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...