1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुझे ड्रम में भरती इससे पहले मैंने उसे ही ठिकाने लगा दिया, रशीद ने पत्नी नाजरीन की गला दबाकर की हत्या

मुझे ड्रम में भरती इससे पहले मैंने उसे ही ठिकाने लगा दिया, रशीद ने पत्नी नाजरीन की गला दबाकर की हत्या

यूपी (UP) के हापुड़ जिले (Hapur District) में स्थित मौहल्ला रफीक नगर (Mohalla Rafiq Nagar) में 40 साल के रशीद ने अपनी पत्नी नाजरीन (Wife Nazreen) की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर खुद ही पुलिस को कॉल करके अपनी बीवी का कत्ल करने की जानकारी दी। रशीद के 3 बच्चे हैं। सबसे छोटा बेटा 8 महीने का है।

By santosh singh 
Updated Date

हापुड़ । यूपी (UP) के हापुड़ जिले (Hapur District) में स्थित मौहल्ला रफीक नगर (Mohalla Rafiq Nagar) में 40 साल के रशीद ने अपनी पत्नी नाजरीन (Wife Nazreen) की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर खुद ही पुलिस को कॉल करके अपनी बीवी का कत्ल करने की जानकारी दी। रशीद के 3 बच्चे हैं। सबसे छोटा बेटा 8 महीने का है। जब बाद में जांच करने पर सच्चाई सामने आई तो हत्या की वजह जानकार पुलिस भी चौंक गई।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

पूछताछ में रशीद ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी किसी और के साथ जुड़ी हुई थी। उसे आशंका थी कि उसकी बीवी उसकी हत्या करके लाश को ड्रम में भरने की तैयारी कर रही है। इससे पहले वह मारा जाता उसने एडवांस में ही कत्ल की वारदात को अंजाम दें दिया।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले

बता दें कि मेरठ हत्याकांड के बाद न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों से भी ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। यूपी की ही बात करें तो बीते दिनों में यहां पर कई ऐसे केस सामने आ चुके हैं जहां पर पत्नियां कहीं पतियों को धमकाती दिख रही हैं। किसी-किसी मामले में तो सीधे ड्रम में भरने की भी धमकी दे रही है। तो कहीं पर बोटी-बोटी काटने की बात कह रही हैं। ऐसे में इस शख्स ने अपनी मौत का अंदेशा भांपकर अपनी पत्नी को ही मार दिया।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...