1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of drinking Moringa juice: सुबह खाली पेट पी लें मोरिंगा का जूस, शरीर से लेकर स्किन और बाल होंगे हेल्दी, शरीर रहेगा बीमारियों से दूर

Benefits of drinking Moringa juice: सुबह खाली पेट पी लें मोरिंगा का जूस, शरीर से लेकर स्किन और बाल होंगे हेल्दी, शरीर रहेगा बीमारियों से दूर

पोषक तत्वों से भरपूर मोरिंगा में विटामिन ए, विटामिन बी1,विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम समेत कई पोषक तत्व पाये जाते है जो शरीर के लिए बेहद जरुरी होते हैं। इतना ही नहीं मोरिंगा एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसके फायदों को देखते हुए आज हम आपको इसका जूस पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of drinking Moringa juice:  पोषक तत्वों से भरपूर मोरिंगा में विटामिन ए, विटामिन बी1,विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम समेत कई पोषक तत्व पाये जाते है जो शरीर के लिए बेहद जरुरी होते हैं। इतना ही नहीं मोरिंगा एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसके फायदों को देखते हुए आज हम आपको इसका जूस पीने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पढ़ें :- योगी सरकार में डेटा सेंटर पार्क के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए डेटा सेंटर निवेश की राह पर यूपी

मोरिंगा जूस लो कैलोरी और डाइट्री फाइबर मौजूद होता है। डेली सुबह खाली पेट इसे पीने से वेट कम करने में मदद मिलती है। मोरिंगा की पत्तियों में डिटॉक्सिफाइंग गुण पाये जाते है। जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और शरीर को हेल्दी रखते है।

इसके लिए सुबह एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच मोरिंगा की पत्ती का पाउडर मिलाकर पी लें। यह एक बेहतरी डिटॉक्स ड्रिंक है। जो शरीर से लेकर स्किन और बालों को भी खूबसूरत रखती है।

मोरिंगा में पाये जाने वाला विटामिन सी आपके शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने वाली सफेद रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करने में मदद करता है, जिससे आपको सर्दी और फ्लू जैसी आम बीमारियों से स्वस्थ और लचीला रहने में मदद मिलती है।

अपने डेली रूटीन में मोरिंगा पानी को शामिल करने से इन पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है, जिससे बाल, त्वचा और हड्डियां स्वस्थ रहती हैं। साथ ही, इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन और विटामिन सी आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकता है। इसके जूस को पीने से मानसून और गर्मियों में बार-बार होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं।

पढ़ें :- बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित कर रही योगी सरकार, कुपोषण व बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग के लिए आधुनिक उपकरणों का होगा उपयोग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...