1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of rock salt: व्रत के अलावा भी डेली खाना चाहिए सेंधा नमक, पाये जाते हैं नब्बे से अधिक मिनरल्स

Benefits of rock salt: व्रत के अलावा भी डेली खाना चाहिए सेंधा नमक, पाये जाते हैं नब्बे से अधिक मिनरल्स

व्रत में सेंधा नमक का सेवन किया जाता है। इसका सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे होते है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप व्रत के अलावा डेली सेंधा नमक का सेवन करते है तो कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of rock salt: व्रत में सेंधा नमक का सेवन किया जाता है। इसका सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे होते है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार अगर आप व्रत के अलावा डेली सेंधा नमक का सेवन करते है तो कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है।

पढ़ें :- KGMU ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव पर FIR दर्ज करने की मांग, कहा- नहीं हुआ एक्शन तो बंद कर देंगे OPD सेवाएं

जब समुद्र या झील का खारा पानी वाष्पित हो जाता है, तब तब वे रंगीन क्रिस्टल छोड़ते हैं। इसी से सेंधा नमक बनता है। यह एक तरह का ऐसा खनिज है, जिसे खाने के लिए उपयोगी बनाने के लिए किसी रासायनिक प्रक्रिया की जरुरत नहीं पड़ती है।

इसे हिमालयन सॉल्ट, रॉक सॉल्ट, लाहौरी नमक नाम से भी जाना जाता है। व्रत में खाये जाने वाले सेंधा नमक में नब्बे से अधिक मिनरल्स पाये जाते हैं। यह मैग्नीशियम और सल्फर से मिलकर बनता है।

घरों में आमतौर पर रोजाना इस्तेमाल होने वाला सामान्य नमक की तुलना में सेंधा नमक में आयोडीन की मात्रा कम होती है। इसमें पौटेशियम, कैल्शिम, जिंक जैसे तत्व अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। इसलिए सेंधा नमक शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

पढ़ें :- Budget 2026 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी 9वां बजट, पहली बार रविवार को पेश होगा आम बजट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...