1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of rosewood leaves: शीशम के पत्तों का सेवन पीने से सेहत को होने वाले फायदों को जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Benefits of rosewood leaves: शीशम के पत्तों का सेवन पीने से सेहत को होने वाले फायदों को जानकर हैरान रह जाएंगे आप

शीशम औषधीयों गुणों से भरपूर होती है। इसकी लकड़ी से बेहतरीन और मजबूत फर्नीचर बनकर तैयार होता है तो वहीं इसके पत्तों में सेहत के लिए वरदान बताया गया है। पंजाब के बाबे के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेद एंव हॉस्पिटल के डॉ प्रमोद आनंद तिवारी ने एक वेबासाइट पर शीशम के सेहत के फायदों के बारे में बताया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of rosewood leaves: शीशम औषधीयों गुणों से भरपूर होती है। इसकी लकड़ी से बेहतरीन और मजबूत फर्नीचर बनकर तैयार होता है तो वहीं इसके पत्तों में सेहत के लिए वरदान बताया गया है। पंजाब के बाबे के आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेद एंव हॉस्पिटल के डॉ प्रमोद आनंद तिवारी ने एक वेबासाइट पर शीशम के सेहत के फायदों के बारे में बताया है।

पढ़ें :- साल 2025 में एक लाख से ज़्यादा लोगों का अमेरिका जाने का सपना टूटा, 8000 स्टूडेंट रहे शामिल

उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में शीशम का इस्तेमाल कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में किया जाता है। आयुर्वेद में शीशम के पत्ते, छाल और बीज का इलाज तमाम बीमारियों के इलाज में किया जाता है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते है जो शरीर को सेहतमंद रखते है।

आयुर्वेदाचार्य़ के अनुसार शीशम के पत्तों का काढ़ा पीने से पाचन से संबंधित कई समस्याएं जैसे कब्ज, पेट में जलन, गैस, अपच जैसी कई दिक्कतों से छुटकारा दिलाकर पाचन को मजबूत करता है। इतना ही नहीं ओरल प्रॉब्लम्स में भी शीशम की पत्तियों का रस फायदेमंद होता है। आप इसके पत्तों को चबा भी सकते है।

शीशम का इस्तेमाल आंखों की बीमारियों में राहत पहुंचाने में मदद करता है। साथ ही शीशम का तेल स्किन संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। इसके इस्तेमाल से खुजली, दाग दूर होती है। इसका काढा पीने से लिकोरिया जो महिलाओं को होने वाली समस्या है इससे छुटकारा दिलाता है।शीशम का रस शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करता है। पत्तों से बने काढ़े को पीने से अर्थराइटिस के दर्द और सूजन से राहत मिलती है।

पढ़ें :- ट्रंप ने भारत समेत कई देशों की बढ़ाई मुश्किलें! US राष्ट्रपति बोले- ईरान के साथ व्यापार किया तो लगेगा 25 प्रतिशत टैरिफ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...