1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Besan Ka Halwa: आज दिन की शुरुआत करें कुछ मीठे से …ट्राई करें टेस्टी बेसन का हलवा

Besan Ka Halwa: आज दिन की शुरुआत करें कुछ मीठे से …ट्राई करें टेस्टी बेसन का हलवा

कई घरों में दिन की शुरुआत हलवे के साथ की जाती है। घर की साफ सफाई करने के बाद सुबह सबसे पहले हलवा बनाया जाता है फिर इसे भगवान को भोग लगाया जाता है। इसके बाद सभी लोग इसी हलवे को प्रसाद स्वरुप खाते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई घरों में दिन की शुरुआत हलवे के साथ की जाती है। घर की साफ सफाई करने के बाद सुबह सबसे पहले हलवा बनाया जाता है फिर इसे भगवान को भोग लगाया जाता है। इसके बाद सभी लोग इसी हलवे को प्रसाद स्वरुप खाते है।

पढ़ें :- वनतारा ने वाइल्डलाइफ और वेटेरिनरी साइंस के लिए दुनिया की पहली ग्लोबल यूनिवर्सिटी लॉन्च की 

सावन का पावन माह चल रहा है ऐसे में आप भी भगवान शिव को डेली कुछ न कुछ मीठा भोग लगा कर प्रसन्न कर सकती है। आज हम आपके लिए बेसन के हलवे की रेसिपी लेकर आये है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

बेसन का हलवा बनाने के लिए सामग्री

200 ग्राम बेसन,
आधा कप देसी घी,
डेढ़ कप चीनी,
काजू, बादाम,
पिस्ता,
किशमिश और केसर

बेसन का हलवा बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- स्वदेशी तकनीक से संचार क्रांति की ओर अग्रसर भारत , विकसित भारत निर्माण में BSNL की महत्वपूर्ण भूमिका : केशव प्रसाद मौर्य

बेसन का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें। गैस पर एक कड़ाही रखें। कड़ाही में आधा कप देसी घी डालें। अब इस घी में 200 ग्राम बेसन डालकर इसे अच्छी तरह से भूनें। बेसन को तब तक भूनना है जब तक वो लाल न हो जाए। बेसन को मीडियम फ्लेम पर ही भूनें वरना जल सकता है।

दूसरे साइड का गैस ऑन करें और एक पैन रखें। 2 चम्मच घी डालें। अब उसमें काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश सभी ड्राइफ्रूट्स को बारीक काटकर डालें। जब ये हल्के लाल हो जाएं तो उन्हें निकाल दें।

अब इस गैस पर एक बतर्न रखें और उसेमन 1 गिलास पानी डालकर गर्म होने दें। जब पानी गर्म हो जाये तब उसमें डेढ़ कप चीनी डालें। जब चाशनी गाढ़ी हो जाये तब गैस बंद कर दें।

अब अगले स्टेप में देखें बेसन पूरी तरह से लाल हो गया है। अब इसमें चाशनी को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। हलवा में किसी तरह का लम्स न पड़े इसलिए लगातार चलाते रहें। अब हलवा में एक गिलास पानी डालें और मीडियम फ्लेम पर भूनें। 10 मिनट में आपका हलवा तैयार हो जाएगा। अब इसमें रोस्ट किया हुआ ड्राईफ्रूट डालें। आपका गर्मागर्म बेसन का हलवा तैयार है।

पढ़ें :- Olive Oil : एक ही तेल से पाएं तीन बड़े फायदे, दिल,त्वचा और बालों को बनाता है मजबूत व चमकदार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...