1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज यूपी में दाखिल होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, प्रियंका गांधी नहीं हो पाएंगी शामिल, जानिए कारण

आज यूपी में दाखिल होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, प्रियंका गांधी नहीं हो पाएंगी शामिल, जानिए कारण

प्रियंका गांधी की तबियत अचानक बिगड़ने की वजह से उन्हे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। ये जानकारी खुद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर दी है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की तबियत अचानक बिगड़ने की वजह से उन्हे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। ये जानकारी खुद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर दी है। उन्होंने लिखा है कि-

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

मैं बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पहुँचने का इंतजार कर रही थी, लेकिन बीमारी की वजह से मुझे आज ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। थोड़ा बेहतर होते ही मैं यात्रा में जुड़ूँगी। तब तक के लिए चंदौली-बनारस पहुंच रहे सभी यात्रियों, पूरी मेहनत से यात्रा की तैयारी में लगे उत्तर प्रदेश के मेरे सहयोगियों और प्यारे भाई को शुभकामनाएं देती हूं।

पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) बिहार से नौबतपुर से होते हुए शुक्रवार को चंदौली में पहुंचेगी।

उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को करना था, लेकिन अचानक प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की तबियत बिगड़ने की वजह से वे हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इसलिए वो शामिल नहीं हो पाएंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...