HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत जोड़ो यात्रा भय, नफरत, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ, कुरुक्षेत्र में बोले राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा भय, नफरत, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ, कुरुक्षेत्र में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। रविवार को राहुल गांधी  (Rahul Gandhi) ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि, गीता में कहा गया है 'कर्म करो, फल की चिंता न करो'..। जब अर्जुन मछली की आंख पर निशाना लगा रहे थे तो उन्होंने ये नहीं कहा कि निशाना लगाने के बाद वो क्या करेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कुरुक्षेत्र। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। रविवार को राहुल गांधी  (Rahul Gandhi) ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि, गीता में कहा गया है ‘कर्म करो, फल की चिंता न करो’..। जब अर्जुन मछली की आंख पर निशाना लगा रहे थे तो उन्होंने ये नहीं कहा कि निशाना लगाने के बाद वो क्या करेंगे। इसके साथ ही कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा को हर जगह जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। भारत जोड़ो यात्रा भय, नफरत, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाइए पीएम, 6 महीने में PoK होगा भारत का : सीएम योगी

इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, रोजगार कहां से आएगा? जब हम दूसरी हरित क्रांति लेकर आएंगे, कृषि को बढ़ावा देंगे, फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्रियों के जाल बिछाएंगे। इससे करोड़ों लोगों को रोजगार मिल सकता है। इसके साथ ही कहा कि, शिव जी, गुरुनानक देव जी और भगवान बुद्ध का हाथ ‘अभय मुद्रा’ में है। ‘अभय मुद्रा’ का अर्थ है- डरो मत। ‘अभय मुद्रा’ तपस्या का प्रतीक है। यही कांग्रेस के निशान ‘हाथ’ के पीछे का मतलब है।

इसके साथ ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि, हिन्दुस्तान का हर एक किसान और मजदूर मुझसे ज्यादा चला है। लेकिन आप ये नहीं कहते कि देखो किसान और मजदूर कितने किलोमीटर चले हैं, क्योंकि आप तपस्या की इज़्ज़त नहीं करते। मैं करता हूं और मुझे देश में यही बदलाव लाना है।

 

पढ़ें :- मोदी जी जेल-जेल न खेलें, बीजेपी दफ्तर आ रहा रहूं एक साथ सभी को कर लीजिए गिरफ़्तार : अरविंद केजरीवाल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...