अभिनेता से नेता बने भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कि है। इस मुलाकात के बाद से ही राजनीति गर्मा गई है। सुपर स्टार पवन सिंह राज्यसभा जाना लगभग तय हो चुका है।
पटना। अभिनेता से नेता बने भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कि है। इस मुलाकात के बाद से ही राजनीति गर्मा गई है। सुपर स्टार पवन सिंह राज्यसभा जाना लगभग तय हो चुका है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पवन सिंह के बीवच बंद कमरे में मीटिंग हुई है। मीटिंग के बाद से यह कयास तय हो चुका है कि भाजपा इस बार पवन सिंह को राज्यसभा भेजने की तैयारी कर चुंकी है।
आधे घंटे तक चली इस मीटिंग के बाद जब सुपर स्टार पवन सिंह ने मीडिया से बात की। इस दौरान उनके चेहरे पर कॉन्फिडेंस और शब्दों में अनुशासन साफ तौर पर कहा कि मैं पार्टी का छोटा सिपाही हूं। मालिक जो भी कहेंगे, वही होगा। मैंने हमेशा पार्टी के निर्देशों का पालन किया है और आगे भी करता रहूंगा। हालांकि सुपर स्टार पवन सिंह ने इस मीटिंग को शिष्टाचार भेंट बताया है। बता दे कि बिहार राजनीतिक गलियारों में पहले से ही चर्चा थी कि इस बार भाजपा कोटे से राज्यसभा सीट के लिए पवन सिंह का नाम आगे किया जा सकता है। हालांकि पार्टी ने अभी तक ऑफिशियली कैंडिडेट्स का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पार्टी ऑफिस में हुई इस मीटिंग को राज्यसभा टिकट से जोड़कर देखा जा रहा है।