1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Airtel और SpaceX के बीच बड़ी डील, भारत में जल्द लॉन्च होगा सैटेलाइट इंटरनेट

Airtel और SpaceX के बीच बड़ी डील, भारत में जल्द लॉन्च होगा सैटेलाइट इंटरनेट

एयरटेल (Airtel) ने एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी SpaceX के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत Starlink सैटेलाइट इंटरनेट (Satellite Internet) को भारत में लाने की योजना है, हालांकि यह डील तभी लागू होगी जब SpaceX को भारत सरकार से Starlink सेवाएं बेचने की अनुमति मिलेगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। एयरटेल (Airtel) ने एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी SpaceX के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत Starlink सैटेलाइट इंटरनेट (Satellite Internet) को भारत में लाने की योजना है, हालांकि यह डील तभी लागू होगी जब SpaceX को भारत सरकार से Starlink सेवाएं बेचने की अनुमति मिलेगी।

पढ़ें :- सिंगर अरिजीत सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट के बाद इंडिपेंडेंट म्यूजिक की शुरू

एयरटेल और SpaceX की साझेदारी के मुख्य बिंदु

Starlink उपकरण की बिक्री: एयरटेल, अपने स्टोर्स में Starlink उपकरण बेच सकता है और इसे बिजनेस ग्राहकों को ऑफर कर सकता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट: यह साझेदारी ग्रामीण स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और दूरदराज के इलाकों में इंटरनेट सेवा पहुंचाने का काम करेगी।

पढ़ें :- Israel-Iran War: इजरायली सेना ने तेहरान पर किया फिर हमला, ईरान के पुलिस खुफिया प्रमुख के मौत की खबर

यरटेल नेटवर्क का विस्तार: Starlink, एयरटेल के नेटवर्क को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है, और SpaceX, भारत में एयरटेल के बुनियादी ढांचे का उपयोग कर सकता है।

एयरटेल पहले से ही सैटेलाइट इंटरनेट दे रहा

एयरटेल पहले से ही Eutelsat OneWeb के साथ मिलकर सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं प्रदान कर रहा है। Starlink के जुड़ने से दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट कवरेज बढ़ेगा और बिजनेस व ग्रामीण समुदायों को तेज गति वाली कनेक्टिविटी के अधिक विकल्प मिलेंगे।

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष गोपाल विट्टल ने कहा कि SpaceX के साथ मिलकर भारत में एयरटेल ग्राहकों के लिए Starlink सेवाएं प्रदान करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह एयरटेल की अगली पीढ़ी की सैटेलाइट कनेक्टिविटी के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

पढ़ें :- ऋचा घोष का नाम वोटर लिस्ट से गायब हुआ तो TMC बोली- जब नेशनल आइकॉन को टारगेट किया जा सकता है, तो आम बंगाली वोटर के लिए क्या उम्मीद है?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...