दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले रियलिटी शोज में 'बिग बॉस'का 20वीं सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इसके कंटेस्टेंट्स के नाम की चर्चा भी तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबकि, अब कुछ सेलेब्स के नाम कंफर्म किए जा रहे हैं। चलिए जानते हैं।
Bigg Boss 20 : दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले रियलिटी शोज में ‘बिग बॉस’का 20वीं सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इसके कंटेस्टेंट्स के नाम की चर्चा भी तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबकि, अब कुछ सेलेब्स के नाम कंफर्म किए जा रहे हैं। चलिए जानते हैं।
इस हफ़्ते की शुरुआत में, मेकर्स ने इस सीज़न के दो ऐसे कंटेस्टेंट के नाम बताए जिनके शो में शामिल होने का फ़ैसला फ़ैन्स करेंगे। रिया अहीर — जो NEET पेपर लीक के ख़िलाफ़ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस वैन को रोकते हुए देखे जाने के बाद वायरल हुई थीं — का मुक़ाबला पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल से होगा। जिसे ज़्यादा लोगों का सपोर्ट मिलेगा, वही शो के घर में जाएगी।
खबरों के मुताबिक, बिग बॉस के मेकर्स ने सीजन 20 के लिए टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) से कोन्टेक्ट किया था। वहीं, एक्ट्रेस ने भी शो के लिए हामी भर दी है। ऐसे में अब कनिका के फैंस उन्हें शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बता दें, कनिका को हाल ही में एकता कपूर के शो नागिन 7 में देखा गया था।
अब, SCREEN को यह भी पता चला है कि इस साल शो में शामिल होने वाले नामों में एक बड़ा नाम टीवी एक्टर अमन गांधी का भी है। अमन ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में ऋतिक विरानी के रोल के लिए मशहूर हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी एक्टर करण वाही (Karan Wahi) को भी बिग बॉस का शो ऑफर हुआ है. हालांकि एक्टर से फिलहाल बातचीत चल रही है और उन्होंने अभी हामी नहीं भरी है। वहीं, एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड उदिति सिंह (Uditi Singh) ‘बिग बॉस 20’ के लिए फाइनल हो चुकी हैं।
वहीं, कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम मशहूर रैपर बादशाह की दूसरी पत्नी और मॉडल-एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) का भी है।