1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bihar Assembly Election 2025 : बिहार चुनाव देखने पहुंचा 7 देशों का डेलिगेशन,मुजफ्फरपुर जिले में मतदान केंद्रों का दौराकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार चुनाव देखने पहुंचा 7 देशों का डेलिगेशन,मुजफ्फरपुर जिले में मतदान केंद्रों का दौराकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचक आगंतुक कार्यक्रम (IEVP) के तहत 7 देशों के कुल 16 प्रतिनिधि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) के पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया देख रहे हैं। जिन सात देशों के डेलिगेशन बिहार पहुंचे हैं, उनमें इंडोनेशिया, कोलंबिया, फिलीपींस, फ्रांस, बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका और थाईलैंड शामिल हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अंतर्राष्ट्रीय निर्वाचक आगंतुक कार्यक्रम (IEVP) के तहत 7 देशों के कुल 16 प्रतिनिधि बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) के पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया देख रहे हैं। जिन सात देशों के डेलिगेशन बिहार पहुंचे हैं, उनमें इंडोनेशिया, कोलंबिया, फिलीपींस, फ्रांस, बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका और थाईलैंड शामिल हैं। इन विदेशी प्रतिनिधियों का मकसद दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव के संचालन और पारदर्शिता को करीब से देखना है।

पढ़ें :- इटली और स्पेन के बाद फ्रांस भी अमेरिका के खिलाफ हुआ, इजरायल ने रक्षा सामग्री बेचने से किया मना

अंतरराष्ट्रीय निर्वाचक आगंतुक कार्यक्रम (International Electoral Visitor Program) के तहत आए प्रतिनिधि बिहार चुनाव को देख रहे हैं। डेलिगेशन में शामिल फिलीपींस के प्रतिनिधियों ने मुजफ्फरपुर जिले में मतदान केंद्रों का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ECI के इस कार्यक्रम के जरिए प्रतिनिधि उन सभी व्यवस्थाओं को देख रहे हैं, जो निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव कराने के लिए किए गए हैं। इसमें ईवीएम का संचालन और बूथ पर की गई तैयारियां शामिल हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...