1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Bihar Elections 2025 : बिहार के सियासी दंगल में सितारों की साख दांव पर, खेसारी, मैथिली से लेकर सीमा सिंह तक…

Bihar Elections 2025 : बिहार के सियासी दंगल में सितारों की साख दांव पर, खेसारी, मैथिली से लेकर सीमा सिंह तक…

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Elections 2025) में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejashwi Yadav) की साख तो दांव पर है। इसके साथ ही कई कलाकारों के सियासी भविष्य तलाश रहे हैं। बीजेपी से लेकर आरजेडी तक ने इस बार के चुनाव में कई सितारों पर भरोसा जताया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Elections 2025) में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (RJD leader Tejashwi Yadav) की साख तो दांव पर है। इसके साथ ही कई कलाकारों के सियासी भविष्य तलाश रहे हैं। बीजेपी से लेकर आरजेडी तक ने इस बार के चुनाव में कई सितारों पर भरोसा जताया है। इनमें लोक गायिका मैथिली ठाकुर (Folk singer Maithili Thakur) , भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Bhojpuri star Khesari Lal Yadav) , भोजपुरी की आइटम गर्ल सीमा सिंह (Bhojpuri Item Girl Seema Singh) व भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय (Bhojpuri Singer Ritesh Pandey) तक शामिल हैं।

पढ़ें :- ​शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन ही आग बबूला हुए सीएम नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद भी हुए नाराज

लोक गायिका मैथिली ठाकुर (Folk singer Maithili Thakur) को बीजेपी ने अलीनगर से टिकट दिया है। 25 साल की मैथिली इस बार के चुनाव में सबसे कम उम्र की उम्मीदवार हैं। 25 जुलाई 2000 को जन्मी मैथिली ठाकुर बिहार के मधुबनी ज़ले के बेनीपट्टी की रहने वाली हैं।

संगीत से गहरे जुड़ाव वाले परिवार से होने के कारण उनके लिए भी उसी राह पर चलना स्वाभाविक था। उनके पिता रमेश ठाकुर म्यूजिक टीचर हैं और मैथिली ने अपने दो भाइयों के साथ अपने पिता और दादा के मार्गदर्शन में संगीत की कला सीखीं। बचपन से ही मैथिली को लोक और भारतीय शास्त्रीय संगीत दोनों का प्रशिक्षण मिला। सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र में पलने-बढ़ने से उन्हें पारंपरिक संगीत शैलियों की गहरी समझ विकसित करने में मदद मिली, जो अब उनकी पहचान का एक बड़ा हिस्सा बन गई है।

भोजपुरी की आइटम गर्ल सीमा सिंह (Bhojpuri item girl Seema Singh) को चिराग पासवान (Chirag Paswan) की एलजेपी ने टिकट दिया है। सीमा सिंह को सारण के मढ़ौरा विधानसभा सीट (Marhaura Assembly Seat) से चुनावी मैदान में उतारा गया है। सीमा भोजपुरी सिनेमा जगत में ‘डांसिंग क्वीन’ और ‘आइटम क्वीन’ के तौर पर मशहूर रहीं हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं. उन्होंने बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा के सौरव सिंह से शादी की है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को आरजेडी ने छपरा से उम्मीदावर बनाया है। खेसारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वह 70 से ज़्यादा फ़िल्मों में नज़र आ चुके हैं और 5000 से ज़्यादा गानों में गायक के रूप में काम कर चुके हैं। भोजपुरी के अलावा उन्होंने हिंदी, अवधी और हरियाणवी भाषाओं में भी काम किया है। 2019 में उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 13 में हिस्सा लिया था। खेसारी का जन्म छपरा में ही हुआ था।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने चला मास्टरस्ट्रोक, ‘PDA’ के ‘A’ का बताया नया मतलब

भोजपुरी गायक रितेश पांडेय (Bhojpuri singer Ritesh Pandeyको कारगहर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। वह जनसुराज के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पांडे का जन्मस्थान कारगहर है। रितेश पांडे ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्हें पहचान मिली फिल्म बलमा बिहारवाला से, जिसमें वे अभिनेत्री पूनम दुबे के साथ नजर आए थे। यह फिल्म उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में गिने जाते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...