1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bihar News : मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग से 20 हताहत, ICU में अफरा-तफरी, पांच मौतों की पुष्टि

Bihar News : मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग से 20 हताहत, ICU में अफरा-तफरी, पांच मौतों की पुष्टि

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले (Muzaffarpur District) में प्रसाद अस्पताल (Prasad Hospital) के आईसीयू में गुरुवार तड़के करीब दो बजे आग लग गई। अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में औराई के 30 वर्षीय शशांक कुमार, कथैया की गीता देवी और तरियानी-शिवहर (Tariyani-Sheohar) के 57 वर्षीय उदय कुमार, कृष्ण नंदन और चंचला कुमारी के शव की पहचान हो सकी है।

By santosh singh 
Updated Date

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले (Muzaffarpur District) में प्रसाद अस्पताल (Prasad Hospital) के आईसीयू में गुरुवार तड़के करीब दो बजे आग लग गई। अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में औराई के 30 वर्षीय शशांक कुमार, कथैया की गीता देवी और तरियानी-शिवहर (Tariyani-Sheohar) के 57 वर्षीय उदय कुमार, कृष्ण नंदन और चंचला कुमारी के शव की पहचान हो सकी है। करीब 20 लोगों के हताहत होने की जानकारी आई, लेकिन मौतों की संख्या पर औपचारिक पुष्टि नहीं हो रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग अस्पताल की ऊपरी मंजिल स्थित आईसीयू (ICU) में लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया और मरीजों व उनके परिजनों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया।

पढ़ें :- Dehradun News : पेनेसीया अस्पताल में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत, दो की हालत गंभीर

10 से 15 लोग बेसुध स्थिति में निकाले गए

ब्रहपुरा थाना क्षेत्र (Brahampura Police Station Area) में इस घटना से अफरातफरी मच गई। मौके पर कई घंटे बाद भी लोग मौतों की वास्तविक संख्या नहीं बता पा रहे थे, क्योंकि बेसुध अवस्था में निकाले गए लोगों को आसपास के दूसरे अस्पतालों में ले जाने की बात कही जा रही थी। बचाव कार्य में अस्पताल के कर्मी शुरू में लगे थे, लेकिन फिर अफरातफरी की स्थिति हो गई। ब्रह्मपुरा थाने (Brahampura Police Station) के पुलिसकर्मियों ने बताया कि आग की सूचना शोरगुल से ही मिली थी। इसके बाद जिसे-जैसे मौका मिला, भागते हुए बचाव कार्य में लग गए हैं। दमकलकर्मियों ने शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) से आग और 10 से 15 बेसुध लोगों को निकाले जाने की बात कही। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

आसपास के अस्पतालों में जिला प्रशासन देखेगा

मौके पर आए डीएम सुब्रत कुमार सेन (DM Subrat Kumar Sen) ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर परिजनों ने शिकायतें की हैं। फिलहाल आसपास के अस्पतालों में भी टीम देख रही है कि यहां से मरीज अगर ले जाए गए हैं तो उनकी स्थिति कैसी है? उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में दमकलकर्मियों ने संतोषजनक काम किया है, अब देखना है कि बचाए गए बेसुध लोगों की स्थिति कैसी है?

पढ़ें :- चंद पैसों की लालच में दुधमुंहे बच्चे सहित तीन की गला दबा कर की हत्या, गांव में फैला तनाव, पुलिस बल तैनात

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...