1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO- बिजनौर में महिला कर्मचारी से बदसलूकी का विरोध करना पड़ा भारी, चालक ने गनमैन को कार से कुचला

VIDEO- बिजनौर में महिला कर्मचारी से बदसलूकी का विरोध करना पड़ा भारी, चालक ने गनमैन को कार से कुचला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नगीना-धामपुर मार्ग स्थित पुरैनी टोल प्लाजा पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रही महिला कर्मचारी से…

By Harsh 
Updated Date

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नगीना-धामपुर मार्ग स्थित पुरैनी टोल प्लाजा पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रही महिला कर्मचारी से कथित तौर पर नशे में धुत कार चालक ने अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब वहां तैनात 65 वर्षीय निजी सुरक्षाकर्मी महिपाल सिंह महिला के बचाव में आए और आरोपी को समझाने की कोशिश की, तो उसने कार से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

पढ़ें :- Viral Video: 10 फीट के अजगर को डोरी से बांधकर खींच ले गईं महिलाएं! एक यूजर ने लिखा, 'इतने बड़े अजगर को किडनैप कर लिया'

टक्कर लगने से महिपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरोपी मौके से कार लेकर फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूरी वारदात कैद बताई जा रही है।

बिजनौर पुलिस के अनुसार, यह घटना 17 जून को हुई। घायल महिपाल सिंह को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में मेरठ के जस्वंत राय अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...