1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Gorakhpur zoo के मृत कौओं में Bird flu की पुष्टि, चिड़ियाघर प्रशासन में मचा हड़कंप

Gorakhpur zoo के मृत कौओं में Bird flu की पुष्टि, चिड़ियाघर प्रशासन में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान चिड़ियाघर के आस पास मृत कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान चिड़ियाघर (Gorakhpur zoo) के आस पास मृत कौओं में बर्ड फ्लू (Bird flu) की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है।

पढ़ें :- कासगंज में ट्यूबवेल की छत पर मिला युवती का शव, रात से थी लापता; गला काटकर हत्या का आरोप

चार में से तीन नमूने एविएन इंन्फ्लूएंजा एच 5 एन 1 से पॉजिटिव मिले है। इसे ही बर्ड फ्लू (Bird flu) कहते है। यह जांच भोपाल के राष्ट्रीय उच्चपशु रोग चिकित्सा संस्थान में की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चिड़ियाघर प्रशासन (zoo administration) के हाथ पैर फूल गए है। उसे वन्य जीवों की सुरक्षा की चिंता बढ़ गई है। इसकी तस्दीक चिड़ियाघर के उपनिदेशक एंव मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह ने की। उन्होंने बताया कि भोपाल से आई रिपोर्ट चिंताजनक है। चिड़ियाघर से चार मृत मिले कौओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। उनमें से तीन में बर्ड फ्लू (Bird flu) की पुष्टि हुई है।

कौआ में बर्ड फ्लू (Bird flu) मिलने से दूसरे वन्य जीवों को भी खतरा है। दरअसल पक्षियों को छोड़ दें तोअधिकतर बाड़े खुले हुए है। उमें वन्यजीवों के आस पास कौएं मडंराते रहते है।

कौओं की एंट्री रोकने का कोई भी इंतजाम अभी चिड़ियाघर प्रशासन (zoo administration) के पास नहीं है। जिसकी वजह से उनकी चिंता और बढ़ गई है। कौओं में बर्ड फ्लू (Bird flu) का प्रसार कितना है। इसका भी कोई ठोस आंकड़ा विभाग के पास नहीं है।

पढ़ें :- 69,000 Teacher Recruitment Case : सुप्रीम कोर्ट में आज भी लंबी चली सुनवाई, कल भी जारी रहेगी बहस

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...