1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा और प्रशासन प्रतिबंध लगाकर संभल में असफलताओं को छिपाने की कर रही है कोशिश : अखिलेश यादव

भाजपा और प्रशासन प्रतिबंध लगाकर संभल में असफलताओं को छिपाने की कर रही है कोशिश : अखिलेश यादव

संभल (Sambhal)  में नेताओं को रोके जाने को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने शनिवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि प्रतिबंध लगाना भाजपा सरकार के शासन, प्रशासन और सरकारी प्रबंधन की नाकामी है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। संभल (Sambhal)  में नेताओं को रोके जाने को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने शनिवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि प्रतिबंध लगाना भाजपा सरकार के शासन, प्रशासन और सरकारी प्रबंधन की नाकामी है। ऐसा प्रतिबंध अगर सरकार उन पर पहले ही लगा देती, जिन्होंने दंगा-फ़साद करवाने का सपना देखा और उन्मादी नारे लगवाए तो संभल (Sambhal) में सौहार्द-शांति का वातावरण नहीं बिगड़ता।

पढ़ें :- 'मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते...' अखिलेश-आजम के खिलाफ लखनऊ में लगी होर्डिंग्स

पढ़ें :- परिसीमन बिल का समर्थन करेगी DMK, कांग्रेस बोली-लोकसभा की वर्तमान संख्या पर महिला आरक्षण दिया जाए

भाजपा जैसे पूरी की पूरी कैबिनेट एक साथ बदल देते हैं, वैसे ही संभल में ऊपर से लेकर नीचे तक का पूरा प्रशासनिक मंडल निलंबित करके उन पर साज़िशन लापरवाही का आरोप लगाते हुए, सच्ची कार्रवाइ करके बर्ख़ास्त भी करना चाहिए और किसी की जान लेने का मुक़दमा भी चलना चाहिए। भाजपा हार चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...