अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी ने मंगलवार को नए राज्य चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने इन राज्यों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है।
BJP : अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी ने मंगलवार को नए राज्य चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने इन राज्यों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं पंजाब में सतीश पूनिया को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है तो गुजरात की जिम्मेदारी तरुण चुग को प्रदेश प्रभारी के तौर पर सौंपी गई है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin ने श्री @TawdeVinod
को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी एवं श्री @IJAGDISHPATEL को सह-प्रभारी, श्री @DrSatishPoonia को पंजाब का प्रदेश प्रभारी और श्री @tarunchughbjp को गुजरात का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। pic.twitter.com/twJWu8VeLo— BJP (@BJP4India) August 18, 2026
पढ़ें :- 'कृपया ज्ञानेश कुमार गुप्ता को अमेरिका ले जाइए, हम अपनी EVM भी अगली फ़्लाइट से भेज देंगे...' ट्रंप की टिप्पणी पर कांग्रेस का तंज
इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान किया था। इसमें कुछ पुराने चेहरों की वापसी हुई है और पार्टी के अलग-अलग विंग में कई बदलाव किए गए हैं। ये नियुक्तियां ऐसे समय में हुई हैं जब बीजेपी कई राज्यों में चुनावों की तैयारी कर रही है और अलग-अलग राज्यों और सामाजिक समूहों में अपने संगठन को मजबूत करना चाहती है।