HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP ने अमीर को अमीर और आम जनता को गरीब बनाकर नफ़रत की राजनीति दी : अखिलेश यादव

BJP ने अमीर को अमीर और आम जनता को गरीब बनाकर नफ़रत की राजनीति दी : अखिलेश यादव

विपक्षी पार्टियां लगातार भाजपा सरकार को घेरने में जुटी हुई है। साथ ही विपक्षी पार्टियां भी एकजुट होने लगी हैं। इस बीच अखिलेश यादव ने एक अखबार की कटिंग को शेयर करते हुए भाजपा सरकार को घेरा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नफरत की राजनीति दी है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि, लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा यूपी में 80 सीटें हार जाएगी। दरअसल, आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

विपक्षी पार्टियां लगातार भाजपा सरकार (BJP government) को घेरने में जुटी हुई है। साथ ही विपक्षी पार्टियां भी एकजुट होने लगी हैं। इस बीच अखिलेश यादव ने एक अखबार की कटिंग को शेयर करते हुए भाजपा सरकार को घेरा है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘भाजपा ने अमीर को अमीर बनाकर आम जनता को ग़रीबी, बेरोज़गारी, भुखमरी, महंगाई के साथ नफ़रत की राजनीति दी है। भाजपा के शासनकाल में देश आर्थिक, सामाजिक, मानसिक और राजनीतिक रूप से सालों पीछे चला गया है। 2024 के चुनाव में जनता भाजपा को यूपी की सभी 80 सीटें हरा देगी, दिल्ली से हटा देगी।’

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...