HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP समझ गई है राहुल गांधी हैं उनके लिए खतरा, विपक्षी एकता पर भी थरूर ने कही चौंकाने वाली बात

BJP समझ गई है राहुल गांधी हैं उनके लिए खतरा, विपक्षी एकता पर भी थरूर ने कही चौंकाने वाली बात

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद विपक्ष एकजुट होता दिख रहा है। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बेहद ही चौंकाने वाला बयान आया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा से राहुल गांधी को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विपक्षी एकता की लहर का स्वागत है। यह चौंकाने वाली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद विपक्ष एकजुट होता दिख रहा है। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Congress MP Shashi Tharoor) का बेहद ही चौंकाने वाला बयान आया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विपक्षी एकता की लहर का स्वागत है। यह चौंकाने वाली है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

उन्होंने हालिया विपक्षी एकता की लहर का स्वागत करते हुए कहा कि, कांग्रेस हकीकत में वह आधार बनेगी, जिसके चारों ओर अन्य पार्टियां जुटेंगी। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर वह पार्टी नेतृत्व में होते, तो वह इसके बारे में बात नहीं करते और 2024 के आम चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए गठबंधन के संयोजक की भूमिका निभाने के लिए छोटे दलों में से किसी एक को प्रोत्साहित करते।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता शशि थरूर  (Shashi Tharoor) ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी इससे घबरा गई है। उन्होंने कहा कि सालों तक बीजेपी ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  का मजाक उड़ाने की कोशिश की, लेकिन अब उन्हें एहसास हुआ कि वह उनके लिए एक गंभीर खतरा हैं।

 

 

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...