HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP नेता के बड़बोले बयान, कहा- नरेन्द्र मोदी ने 2002 में अब्दुल कलाम को भारत का राष्ट्रपति बनाया

BJP नेता के बड़बोले बयान, कहा- नरेन्द्र मोदी ने 2002 में अब्दुल कलाम को भारत का राष्ट्रपति बनाया

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल को शनिवार को उस वक्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जब उन्होंने दावा किया कि नरेन्द्र मोदी ने 2002 में एपीजे अब्दुल कलाम को भारत का राष्ट्रपति बनाया था। पाटिल ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा देशभक्त मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, वह केवल उनके खिलाफ है जो स्लीपर सेल की तरह काम करते हैं।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई सामान्य लोगों को अवसर दिए…. उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम को भारत का राष्ट्रपति बनाया। भाजपा नेता ने कहा कि कलाम को राष्ट्रपति उनके धर्म के कारण नहीं बल्कि वैज्ञानिक के तौर पर उनके योगदान को देखते हुए बनाया गया था।

बयान पर क्यों मचा बवाल पाटिल के बयान पर लोगों की भौहें इसलिए तन गईं क्योंकि कलाम जुलाई 2002 में राष्ट्रपति बने थे जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे। इस पर शनिवार को शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि कलाम को राष्ट्रपति बनाना वाजपेयी का मास्टरस्ट्रोक था। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंधे ने भी इस बयान के लिए पाटिल की आलोचना की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...