1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता का आया बयान, कहा-सोनिया गांधी से मैं मिला नहीं

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता का आया बयान, कहा-सोनिया गांधी से मैं मिला नहीं

बीते दिनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मुंबई कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण पर राहुल गांधी ने रविवार को निशाना साधा था। अब भाजपा में शामिल हुए अशोक चव्हाण ने राहुल गांधी के दावों को खारिज करते हुए उसे बेबुनियाद बताया है। साथ ही कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं की थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बीते दिनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मुंबई कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण पर राहुल गांधी ने रविवार को निशाना साधा था। अब भाजपा में शामिल हुए अशोक चव्हाण ने राहुल गांधी के दावों को खारिज करते हुए उसे बेबुनियाद बताया है। साथ ही कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं की थी।

पढ़ें :- उस्मान तारिक के बल पर बड़बोले हफीज ने किया जीत का दावा! तो सूर्यकुमार यादव, बोले-हम सिलेबस से बाहर का सवाल भी नहीं छोड़ते

रविवार को मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया था कि, ‘महाराष्ट्र के एक नेता ने उनकी मां के सामने रोते हुए कहा था कि उन्हें शर्म आती है कि वे इस ताकत से नहीं लड़ सकते और वह जेल नहीं जाना चाहते।’ राहुल गांधी ने बिना नाम लिए ये निशाना अशोक चव्हाण पर साधा था। दरअसल, हाल के दिनों में ही उन्होंने ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यत ली थी।

अब अशोक चव्हाण ने सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने रविवार को एक रैली में बयान दिया और किसी का नाम नहीं लिया, अगर वह मेरे बारे में ऐसा कह रहे हैं तो यह अतार्किक और बेबुनियाद है। सच तो यह है कि कांग्रेस से इस्तीफा देने तक मैं पार्टी मुख्यालय में काम कर रहा था। मैंने विधायक पद से इस्तीफा दिया और कुछ देर बाद पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया। तब तक किसी को नहीं पता था कि मैंने इस्तीफा दे दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने मैंने सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं कीं ये कहना बेबुनियाद है कि मैंने सोनिया गांधी से मुलाकात की और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। यह चुनाव के दृष्टिकोण से दिया गया एक राजनीतिक बयान है। भाजपा ने चव्हाण को राज्यसभा चुनाव में महाराष्ट्र से टिकट दिया जहां से वह राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।

पढ़ें :- बहु की प्रताड़ना से परेशान ससुर ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या, पुलिस ने घटना स्थल पर मिला सुसाइड नोट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...