1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बीजेपी नेता का रंगरेलियां मनाते वीडियो लीक, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप तो पार्टी ने किया निष्कासित

बीजेपी नेता का रंगरेलियां मनाते वीडियो लीक, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप तो पार्टी ने किया निष्कासित

राजस्थान में उदयपुर देहात बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नत्थे खां (BJP Minority Front President Nathe Khan) का सोशल मीडिया पर प्राइवेट वीडियो लीक हो गया। नेताजी वीडियो में एक महिला के साथ रंगरलिया मना रहे थे। उनका प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़  ने तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी के पद से निष्कासित कर दिया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। राजस्थान में उदयपुर देहात बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नत्थे खां (BJP Minority Front President Nathe Khan) का सोशल मीडिया पर प्राइवेट वीडियो लीक हो गया। नेताजी वीडियो में एक महिला के साथ रंगरेलियां मना रहे थे। उनका प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ (State BJP President Madan Rathore) ने तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी के पद से निष्कासित कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो नेताजी ने सफाई पेश करते हुए कहा कि वीडियो में दिख रही महिला हमारी पत्नी है। पत्नी से संवाद के दौरान का वीडियो है।

पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

सूत्र बतातें हैं कि यह वीडियो 9 सितंबर रात 10 बजे कुराबड़ बंबोरा क्षेत्र के एक वॉटसएप ग्रुप पर नत्थे खां के मोबाइल से शेयर किया गया था। कयास लगाए जा रहे थे कि महिला को नेताजी ब्लैकमेल करने के मूड में थे। इसकी जानकारी नत्थे खां के करीबियों को जब तक हुई। यह वीडियो ग्रुप से डाउनलोड कर लोग अन्य जगह शेयर कर चुके थे। वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद नत्थे खां ने सफाई दी।

वीडियो में महिला को अपनी पत्नी बताया है। कहा कि ये हमारा व्यक्तिगत मामला है। नेताजी ने कहा कि समाज की सेवा करता हूं तो लोगों का आना जाना लगा रहता है। इसी दौरान किसी ने हमारे मोबाइल से वीडियो लीक किया है जोकि हमारा व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा है। इस शर्मनाक हरकत करने वाले के प्रति जांच की मांग करूंगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। हमारे राजनीतिक जीवन को खत्म करने की प्लानिंग के तहत यह घटना की गई। इस पर हम कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे। बता दें कि राजस्थान भाजपा (BJP) में नत्थे खां की क्षवि कद्दावर नेताओं में रही है। 10 साल में लगातार भाजपा ने उदयपुर जिले का अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

सियासत में भी नत्थे परिवार का अच्छा दबदबा है। 2015 में बीजेपी (BJP) के टिकट पर उनकी बहु आसमां खान कुराबड़ से पंचायत समिति की सदस्य बन चुकी हैं। इसके बाद ग्राम प्रधान भी रहीं। वीडियो के बाद भाजपा (BJP) के द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर नत्थे ने कहा कि हम जांच के लिए मांग करेंगे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। हम अपनी क्षवि पर दाग नहीं लगने देंगे।

पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...