1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बीजेपी के लोग जानते हैं ये लोग बुरी तरह से दिल्ली में हार रहे…अरविंद केजरीवाल का निशाना

बीजेपी के लोग जानते हैं ये लोग बुरी तरह से दिल्ली में हार रहे…अरविंद केजरीवाल का निशाना

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा में भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ये लोग जानते हैं कि ये लोग बुरी तरह से दिल्ली में हार रहे हैं। BJP के लोगों ने ही बताया है कि बहुत बड़े स्तर पर आम आदमी पार्टी के वोट काटने का और फर्जी वोट डलवाने का काम इन्होंने शुरु कर दिया है। इन लोगों ने हर कॉलोनी में पेड वर्कर रखे हैं, वो घर घर जा रहे हैं और पूछ रहे हैं कि आप किस पार्टी को वोट देते हैं, अगर आपनें गलती से कह दिया कि आम आदमी पार्टी को वोट देते हैं तो आपका वोट कट जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा में भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मैंने 4-5 दिन पहले RSS प्रमुख मोहन भागवत जी को पत्र लिखकर पूछा था कि पहले नरेंद्र मोदी, अमित शाह और BJP ने जिन नेताओं को भ्रष्टाचारी कहा, अब उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कराया जा रहा है। क्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत इससे सहमत हैं? क्या BJP वालों को जरा भी शर्म आती है?

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

उन्होंने आगे कहा, मुझे RSS वालों पर दया आती है, उन्होंने पूरी जिंदगी RSS को दे दी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिलती। RSS वाले अब सिर्फ दरियां बिछाते हैं, कभी BJP के लिए, कभी NCP और शिवसेना से आए नेताओं के लिए तो कभी किसी नेता के लिए, कभी किसी नेता के लिए। मार्च 2016 से मार्च 2024 तक प्रधानमंत्री मोदी ने 13 राज्य सरकारों को 15 बार गिराने की कोशिश की और 10 सरकारों को गिराने में कामयाब हो गए। ये सरकारों की चोरी है।

साथ ही कहा,मैने जेल में भगत सिंह जी और सुभाष चंद्र बोस जी को खूब पढ़ा, इन लोगों ने देश को आज़ाद करवाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी ताकि देश के अंदर एक जनतंत्र हो, जनता चुनेगी, जनता के चुने हुए नुमाइंदे सरकार चलाएंगे। इसलिए नहीं कि एक LG आकर बैठ जाए, एक अफसर आकर बैठ जाए और चुने हुए लोगों को दरकिनार करके वो अपनी मर्जी से सरकार चलाएं। इन लोगों ने जनतंत्र को खत्म कर दिया।

ये लोग जानते हैं कि ये लोग बुरी तरह से दिल्ली में हार रहे हैं। BJP के लोगों ने ही बताया है कि बहुत बड़े स्तर पर आम आदमी पार्टी के वोट काटने का और फर्जी वोट डलवाने का काम इन्होंने शुरु कर दिया है। इन लोगों ने हर कॉलोनी में पेड वर्कर रखे हैं, वो घर घर जा रहे हैं और पूछ रहे हैं कि आप किस पार्टी को वोट देते हैं, अगर आपनें गलती से कह दिया कि आम आदमी पार्टी को वोट देते हैं तो आपका वोट कट जाएगा।

 

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...