HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष पहुंचे महराजगंज,हुआ भव्य स्वागत

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष पहुंचे महराजगंज,हुआ भव्य स्वागत

गोरखपुर के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के महराजगंज जिले में प्रथम आगमन पर भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर बड़े ही गर्मजोशी के साथ महराजगंज जिले के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत किया।

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज:भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के महराजगंज जिले के प्रथम आगमन पर नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी,सदर विधायक जयमंगल कनौजिया, पनियारा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह तथा फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह तथा जिला अध्यक्ष महराजगंज परदेसी रविदास ने बुके भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
बता दें कि गोरखपुर के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के महराजगंज जिले में प्रथम आगमन पर भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर बड़े ही गर्मजोशी के साथ महराजगंज जिले के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत किया।
स्वागत के क्रम में नौतनवा नगर के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उमेश जायसवाल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय को फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह बुके भेंट कर उनका बड़े ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
महराजगंज जिले के विधायक एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत से प्रसन्नचित क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कार्यकर्ताओं से बारी बारी से मिले और उनसे वार्ता भी किया।
इस मौके पर महाराजगंज जिले के तमाम कार्यकर्ताओं सहित नौतनवा से भारतीय जनता पार्टी के नेता जितेंद्र जायसवाल, रतन गुप्ता, बृजेंद्र श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष नौतनवा अजय अग्रहरि, हरिशंकर जायसवाल,सोनौली से कन्हैया लाल गुप्ता ,अखिलेश त्रिपाठी, बबलू सिंह, बेचन प्रसाद,अष्टभुजा मिश्रा,अरविंद त्रिपाठी,नरेंद्र तिवारी, मनोज जायसवाल,सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाइए पीएम, 6 महीने में PoK होगा भारत का : सीएम योगी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...