1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की, राजस्थान की भीलवाड़ा सीट से इनको बनाया उम्मीदवार

BJP ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की, राजस्थान की भीलवाड़ा सीट से इनको बनाया उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में प्रत्याशियों के नामों का एलान जारी है। रविवार को भाजपा ने राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट से दामोदर अग्रवाल को टिकट दिया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में प्रत्याशियों के नामों का एलान जारी है। रविवार को भाजपा ने राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट से दामोदर अग्रवाल को टिकट दिया गया है।

पढ़ें :- Iran–Israel War: युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इजरायल पर दागी मिसाइलें, अब और भी खतरनाक हो सकता है युद्ध

इससे पहले शनिवार को भाजपा ने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की थी। इसमें पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का टिकट काट दिया गया था। उनकी जगह दिनेश सिंह को टिकट दिया गया था।

पढ़ें :- उत्तराखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका: कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, कुमारी शैलजा ने कहा-BJP सरकार से तंग आ चुकी है जनता

बता दें कि, भाजपा ने 543 सदस्यीय लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 412 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...