1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. अयोध्या की हार से बीजेपी ले सबक, सरकार कुछ करोड़ खर्च यहां के लोगों की ज़िंदगी बेहतर बनाने का करे प्रयास : मुकेश खन्ना

अयोध्या की हार से बीजेपी ले सबक, सरकार कुछ करोड़ खर्च यहां के लोगों की ज़िंदगी बेहतर बनाने का करे प्रयास : मुकेश खन्ना

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी (BJP) रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के सहारे चुनावी वैत​रणी पार करने की कोशिश की थी। लेकिन भाजपा को सबसे बड़ा झटका यूपी की फैजाबाद (Ayodhya) लोकसभा सीट से मिला है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अयोध्या (Ayodhya)  में हार की किसी को उम्मीद नहीं थी।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी (BJP) रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के सहारे चुनावी वैत​रणी पार करने की कोशिश की थी। लेकिन भाजपा को सबसे बड़ा झटका यूपी की फैजाबाद (Ayodhya) लोकसभा सीट से मिला है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अयोध्या (Ayodhya)  में हार की किसी को उम्मीद नहीं थी।

पढ़ें :- आगरा का नटवरलाल शोभिक गोयल का एक और बड़ा फर्जीवाड़ा, हाईस्कूल और इं​टर मार्कशीट निकली फर्जी

राम मंदिर के भव्य निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सबको लगा था कि सूबे के मतदाता कमल को ही वोट देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना ने इशारों ही इशारों में भापजा पर निशाना साधने से नहीं चूके हैं। इस मामले पर रिएक्ट करते हुए मुकेश खन्ना ने गुरुवार के दिन अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर राम मंदिर की तस्वीर शेयर की।


जानें क्या बोले मुकेश खन्ना?

मुकेश खन्ना ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि अयोध्या के लोकसभा चुनाव में मिली हार से ये सीख लेने की जरूरत है कि भव्य मंदिर बनाने के साथ-साथ आस-पास के नगरवासियों के जीवन को भी भव्य बनाने की कोशिश रहनी चाहिए। करोड़ों के बजट में से कुछ करोड़ वहां की जनता की समस्या को हल करने के लिए भी खर्च करना जरूरी है। फिर चाहे ये राम मंदिर हो, चारों धाम हों या जयपुर निकट खाटू शाम का मंदिर हो। श्रद्धा स्थल को टूरिस्ट स्पॉट बिल्कुल भी न बनने दें। जो लोग वहां रहते हैं, उनका भी विशेष ख्याल रखना चाहिए।’

 

 

पढ़ें :- क्या कमलेश पासवान के रूप में यूपी भाजपा को मिल गया है मजबूत दलित चेहरा? केंद्रीय मंत्री के आवास पर शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी ने छेड़ दी नई बहस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...