समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने नोटबंदी को लेकर एक बार फिर BJP पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि BJP सरकार द्वारा नोटबंदी को लेकर किए जा रहे सारे दावे फेल साबित हुए हैं।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने नोटबंदी को लेकर एक बार फिर BJP पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि BJP सरकार द्वारा नोटबंदी को लेकर किए जा रहे सारे दावे फेल साबित हुए हैं।
दरअसल, नोटबंदी को हुए 6 साल पूरे हो गए हैं। केंद्र की मोदी सरकार के इस फैसले का विपक्षी दलों ने जमकर विरोध किया था। वहीं, नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में लगी एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। जिसका अखिलेश यादव ने खजांची रखा था। यही नहीं उसकी पढ़ाई लिखाई का जिम्मा भी लिया था।
नोटबंदी के सारे दावे फ़ेल… बस यही उपलब्धि कि नक़दी का चलन 71.84% बढ़ गया और ख़ज़ांची स्कूल जाने लगा।
भाजपाई 15 लाख न सही, ख़ज़ांची की फीस ही दे दें। pic.twitter.com/pYleUBH2tS
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 9, 2022
पढ़ें :- Gautam Adani Networth: गौतम अडानी को लगा बड़ा झटका, अरबपतियों की लिस्ट में हुए पीछे, इस रिपोर्ट ने बढ़ाई उनकी मुसीबत
हर साल नोटबंदी की वर्षगांठ पर खजांची का जन्मदिन भी सपा कार्यालय में मनाया जाता है। अब खजांची स्कूल जाने लगा है। वहीं, गुरुवार को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक नोटबंदी को लेकर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘नोटबंदी के सारे दावे फ़ेल… बस यही उपलब्धि कि नक़दी का चलन 71.84% बढ़ गया और ख़ज़ांची स्कूल जाने लगा। भाजपाई 15 लाख न सही, ख़ज़ांची की फीस ही दे दें।’