कुमारी शैलजा ने कहा कि, उत्तराखंड में BJP सरकार को लेकर लोगों के मन में काफी गुस्सा है। राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बीते वर्षों में कई ऐसे कांड सामने आए, जिसका पर्दाफाश कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समय-समय पर किया। बीते दिनों हमारे साथियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें हमें आम जनता का भी साथ मिला। BJP सरकार पूरी तरह से बैकफुट पर है।
नई दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर वहां का सियासी पारा बढ़ने लगा है। अगले कुछ महीनों में चुनाव का शंखनाद हो जाएगा। इस बीच वहां पर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के कई दिग्गज नेता आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं, इनमें राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल, भीमलाल आर्या, गौरव गोयल, लाखन सिंह और अनुज गुप्ता जी शामिल हैं। उत्तराखंड की प्रभारी कुमारी शैलजा ने सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
कुमारी शैलजा ने कहा कि, उत्तराखंड में BJP सरकार को लेकर लोगों के मन में काफी गुस्सा है। राज्य में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बीते वर्षों में कई ऐसे कांड सामने आए, जिसका पर्दाफाश कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समय-समय पर किया। बीते दिनों हमारे साथियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें हमें आम जनता का भी साथ मिला। BJP सरकार पूरी तरह से बैकफुट पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की छवि चमकाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन उनकी असली इमेज जनता के सामने आ चुकी है। राज्य के लोगों के मन में कांग्रेस पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
सभी साथियों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत और भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/LxXxeq11bx
— Congress (@INCIndia) March 28, 2026
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि, उत्तराखंड के लोग कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रहे हैं और तमाम साथी कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। आज खुशी का मौका है और इस मौके पर मैं सभी साथियों को शुभकामनाएं देता हूं और उनका पार्टी में स्वागत करता हूं। इन सभी साथियों ने मजबूती के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने का संकल्प लिया है। सभी का मानना है कि हम कांग्रेस के विचारों को कायम रखेंगे और 2027 में कांग्रेस सरकार बनाने का काम करेंगे।