1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ईद पर मुस्लिमों को भाजपा देगी सौगात-ए-मोदी किट का तोहफा; बांटी जाएंगी ये स्पेशल चीजें

ईद पर मुस्लिमों को भाजपा देगी सौगात-ए-मोदी किट का तोहफा; बांटी जाएंगी ये स्पेशल चीजें

Eid 2025 Sougaat-e-Modi Scheme: ईद के मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा देशभर के 32 लाख मुस्लिम परिवारों को ईद के मौके पर खास तोहफा देने वाली है। जिसमें कई विशेष से चीजों से भरी 'सौगात-ए-मोदी' किट बांटी जाएगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इन किटों को मस्जिदों के माध्यम से जरूरतमंद मुस्लिमों में बांटेंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

Eid 2025 Saugaat-e-Modi Kit: ईद के मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा देशभर के 32 लाख मुस्लिम परिवारों को ईद के मौके पर खास तोहफा देने वाली है। जिसमें कई विशेष से चीजों से भरी ‘सौगात-ए-मोदी’ किट बांटी जाएगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इन किटों को मस्जिदों के माध्यम से जरूरतमंद मुस्लिमों में बांटेंगे।

पढ़ें :- प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा एक और पोस्ट, अर्पणा यादव पर लगाए मां-बाप और भाई से रिश्ते तोड़वाने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से पिछले रविवार को ही ‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान का एलान किया गया था। ईद के मौके पर इन किटों को मस्जिदों के माध्यम से जरूरतमंद मुस्लिमों में बांटा जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में मंगलवार को दिल्ली के निजामुद्दीन से अभियान की शुरुआत होगी। अभियान के तहत अल्पसंख्यक मोर्चा के 32000 कार्यकर्ता देशभर की 32000 मस्जिदों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक पहुंचेंगे।

इस अभियान का मकसद है कि इन किटों के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद मुसलमान भी अच्छे से ईद मना सके। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का कहना है कि इससे सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा दिया जाएगा। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का कहना है कि रमजान के पवित्र महीने में गरीब, कमजोर पड़ोसियों और रिश्तेदारों की मदद करने के महत्व पर जोर दिया जाता है। मोर्चा गुड फ्राइडे, ईस्टर, नवरोज और भारतीय नववर्ष में भी भाग लेगा और ‘सौगात-ए-मोदी’ किट वितरित करेगा।

बताया जा रहा है कि ‘सौगात-ए-मोदी’ किट में खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ कपड़े, सेंवई, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और चीनी होगी। महिलाओं की किट में सूट का कपड़े होगा। वहीं पुरुषों की किट में कुर्ता-पायजामा होगा। मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी यासिर जिलानी ने कहा कि ‘सौगात-ए-मोदी’ योजना भाजपा की ओर से मुस्लिम समुदाय के बीच कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देने और भाजपा व एनडीए के लिए राजनीतिक समर्थन जुटाने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया अभियान है। यह अभियान रमजान और ईद पर केंद्रित है। इस वजह से अहम है।

पढ़ें :- नोएडा में इंजीनियर की मौत का मामला: सीएम योगी का बड़ा एक्शन, CEO लोकेश एम हटाए गए, जांच के लिए SIT ​गठित
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...