1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. वोट अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी को दिखाए गए काले झंडे, BJP कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

वोट अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी को दिखाए गए काले झंडे, BJP कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

बिहार में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा जारी है। इस दौरान उनको काले झंडे दिखाए गए। दरअसल, पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। आरा में वोट अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। इस दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पास बुलाकर टॉफी दे दी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

आरा। बिहार में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा जारी है। इस दौरान उनको काले झंडे दिखाए गए। दरअसल, पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। आरा में वोट अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। इस दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पास बुलाकर टॉफी दे दी। आरा में यात्रा के दौरान राहुल के साथ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- Goa Nightclub Fire: नाइटक्लब के मालिक के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जांच में पाई गईं कई कमियां

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता जी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जो कि भारतीय संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ है। विरोध के बीच राहुल गांधी ने सड़क किनारे खड़े होकर कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्वक बात की। राहुल ने पूछा कि आप लोग विरोध क्यों कर रहे हैं? इसके जवाब में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपना पक्ष साफ तौर पर रखा।

बता दें कि, राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि, बिहार की महान जनता ने दिखा दिया है कि, यहां से शुरू हुई वोटर अधिकार यात्रा की क्रांति अब पूरे देश में फैलने जा रही है। दरअसल, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने अपने वोट अधिकार यात्रा के दौरान भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इनपर वोट चोरी का आरोप लगाया है।

 

पढ़ें :- Indigo Crisis : ए चौकीदार…बोला के जिम्मेदार? नेहा सिंह राठौर ने साधा निशाना, बोलीं- सरकार पर भरोसा रखिए वो आपको सही जगह पहुंचा कर ही दम लेगी…
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...