HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Top-10 Billionaires : दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से अडानी आउट, जानिए अब कहां पहुंचे?

Top-10 Billionaires : दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से अडानी आउट, जानिए अब कहां पहुंचे?

Bloomberg Billionaires Index: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट के पब्लिश होने के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आई सुनामी के अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में लगातार गिरावट जारी है। अब वह विश्व के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग की लिस्ट के अनुसार गौतम अडानी अब दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Bloomberg Billionaires Index: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट (Hindenburg Report) के पब्लिश होने के बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आई सुनामी के अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में लगातार गिरावट जारी है। अब वह विश्व के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग की लिस्ट (Bloomberg List) के अनुसार गौतम अडानी (Gautam Adani)  अब दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

पढ़ें :- Hindenburg Case : अदाणी मामले की जांच के लिए और समय नहीं मांगेगा सेबी, सॉलिसीटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

अब अरबपति गौतम अडानी  11वें स्थान पर पहुंचे

बता दें कि बीते सोमवार को गौतम अडानी (Gautam Adani)  को 8.21 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, जिससे वो 11वें स्थान पर आ गए हैं। मैक्सिकन अरबपति कार्लोस स्लिम ने शीर्ष दस की सूची में गौतम अडानी (Gautam Adani)  का स्थान लिया है। बिजनेस मैग्नेट के नाम से मशहूर कार्लोस स्लिम (Mexican billionaire Carlos Slim) की संपत्ति 85.7 बिलियन डॉलर है, जो गौतम अडानी (Gautam Adani)  की कुल संपत्ति से 1.3 बिलियन डॉलर अधिक है।

अमेरिका स्थित फोरेंसिक रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) ने पिछले बुधवार को अडानी समूह (Adani Group)  पर स्टॉक हेरफेर और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इसके बाद से अडानी के शेयरों में गिरावट शुरू हुई। अडानी समूह (Adani Group) की सात सूचीबद्ध कंपनियों में से चार में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई, जिसमें अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) , अडानी पावर (Adani Power) और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के लोअर सर्किट लगे।

पढ़ें :- Hindenburg का जिन्न गौतम अडानी का आसानी से नहीं छोड़ने वाला है पीछा, अब फिर अड़ाई टांग

रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी (Gautam Adani)  की कुल संपत्ति में लाखों डॉलर का नुकसान हुआ। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स लिस्ट (Bloomberg Billionaires List)के अनुसार गौतम अडानी (Gautam Adani)  की कुल संपत्ति बुधवार को 6 बिलियन डॉलर और शुक्रवार को 20.8 बिलियन डॉलर घटी और अब यह 84.4 बिलियन डॉलर हो गई है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Report) के आने से पहले गौतम अडानी (Gautam Adani)  की संपत्ति 121 बिलियन डॉलर थी।

हिंडनबर्ग रिसर्च ने उठाएं हैं सवाल?

बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की साख पर सवाल उठाते हुए अडानी ग्रुप (Adani Group) ने कहा कि विडंबना यह है हिंडनबर्ग या उसके कर्मचारियों या उसके निवेशकों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है। इसकी वेबसाइट का कहना है कि संगठन के पास ऐसा अनुभव है जो दशकों तक फैला है और फिर भी ऐसा लगता है कि इसे केवल 2017 में स्थापित किया गया है।”

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट (Hindenburg Report) पर अडानी समूह (Adani Group) ने कहा था कि यह केवल किसी विशिष्ट कंपनी पर एक अवांछित हमला नहीं है, बल्कि एक सोची समझी साजिश है। यह भारत, भारतीय संस्थानों की स्वतंत्रता, अखंडता और गुणवत्ता और भारत की विकास की कहानी और महत्वाकांक्षा पर हमला है।

पढ़ें :- Adani-Hindenburg Case: अडानी-हिंडनबर्ग मामले में आया नया मोड़, इस मामले में अब ED की एंट्री
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...