1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BMC Elections Result 2026 Live : महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा की लहर, ठाकरे ब्रदर्स की सेना पस्त, शिंदे मजबूत

BMC Elections Result 2026 Live : महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा की लहर, ठाकरे ब्रदर्स की सेना पस्त, शिंदे मजबूत

महाराष्ट्र में बीएमसी (BMC)  और अन्य महानगरपालिकाओं के चुनाव के नतीजों का ऐलान शुरू हो गया है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बंपर बढ़त बना ली है। बता दें कि बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में चुनाव गुरुवार को हुए थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र में बीएमसी (BMC)  और अन्य महानगरपालिकाओं के चुनाव के नतीजों का ऐलान शुरू हो गया है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बंपर बढ़त बना ली है। बता दें कि बृह्नमुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में चुनाव गुरुवार को हुए थे। खास बात है कि बीएमसी (BMC)  में करीब 9 साल के बाद चुनाव हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि 2026 के चुनावों ने 2017 में हुई वोटिंग के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

पढ़ें :- केजरीवाल के बरी होने पर कपिल सिब्बल का बीजेपी पर सीधा वार, बोले- ‘जेल भेजो, सरकार गिराओ और चुनाव जीतो’, CBI-ED सरकार का हथियार

सभी की नजरें सबसे अमीर निकाय बीएमसी के नतीजों पर टिकी हैं। आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी (BMC) पर शासन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला है। BMC में 227 सीट के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस महानगरपालिका का वार्षिक बजट 74,000 करोड़ रुपये है। मुंबई को छोड़कर, अन्य सभी शहरी निकायों में बहुसदस्यीय वार्ड प्रणाली है।

महाराष्ट्र के एक हजार वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। ताजा आंकड़े बता रहे हैं

भाजपा- 531

शिवसेना- 158

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूर्व सांसद के. कविता बरी, कोर्ट के फैसले पर कहा- 'सत्यमेव जयते'

कांग्रेस- 152

एनसीपी- 74

शिवसेना यूबीटी- 74

एनसीपी एसपी- 10

AIMIM- 25

पढ़ें :- दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को धीरे-धीरे ऐसी दिशा में धकेला जा रहा, जहां असहमति को देशद्रोह और सवाल पूछने को साज़िश बताया जा रहा: राहुल गांधी

मनसे- 6

वीबीए- 1

अन्य- 136

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...