1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BMC Mayor Election : रितु तावड़े होंगी भाजपा की मेयर, डिप्टी मेयर की कुर्सी शिंदे गुट के संजय शंकर घाड़ी को मिली

BMC Mayor Election : रितु तावड़े होंगी भाजपा की मेयर, डिप्टी मेयर की कुर्सी शिंदे गुट के संजय शंकर घाड़ी को मिली

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पहली बार भाजपा (BJP) का महापौर बनने बनेगा। इसके लिए नाम का एलान कर दिया गया है। इसकी जानकारी मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम (Mumbai BJP President Amit Satam) ने साझा की है। वहीं शिंदे गुट के संजय शंकर घाड़ी (Sanjay Shankar Ghadi)  डिप्टी मेयर बनेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पहली बार भाजपा (BJP) का महापौर बनने बनेगा। इसके लिए नाम का एलान कर दिया गया है। इसकी जानकारी मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम (Mumbai BJP President Amit Satam) ने साझा की है। वहीं शिंदे गुट के संजय शंकर घाड़ी (Sanjay Shankar Ghadi)  डिप्टी मेयर बनेंगे। घाटकोपर से तीन बार की पार्षद और शिक्षा समिति की पूर्व अध्यक्ष रितु तावड़े (Ritu Tawade) का नाम पर मुहर लगा दी गई है।

पढ़ें :- BMC Mayor Election : मेयर पद को लेकर बढ़ा सस्पेंस, शिंदे सेना ढ़ाई-ढ़ाई साल के फार्मूले पर अड़ी, अपने पार्षदों को होटल में ठहराया

मेयर-डिप्टी मेयर पर महायुति की जीत निश्चित

भाजपा मेयर प्रत्याशी रितु तावड़े घाटकोपर से तीन बार की पार्षद और शिक्षा समिति की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी है। जबकि शिवसेना ने मुंबई के वार्ड नंबर 5, मागाथाने के पार्षद संजय शंकर घाड़ी को उप महापौर पद के लिए नामित किया है। बहुमत को देखते हुए महायुति पार्टी के महापौर और उप महापौर पदों के उम्मीदवारों की जीत निश्चित मानी जा रही है।

11 फरवरी को मेयर के चुनाव होंगे

दरअसल, मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आज, सात फरवरी को समाप्त हो रही है। उसके बाद 11 फरवरी को मेयर चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा-शिवसेना गठबंधन मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए आवेदन दाखिल करेगा। इस दौरान सभी पार्षद मौजूग रहेंगे और अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबि शिवसेना यूबीटी और कांग्रेस मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए उम्मीदवार उतार सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...