1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. BMW 5 Series 520d M Sport variant : बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 520 डी एम स्पोर्ट वेरिएंट लाॅन्च, जानें कीमत और फीचर्स

BMW 5 Series 520d M Sport variant : बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 520 डी एम स्पोर्ट वेरिएंट लाॅन्च, जानें कीमत और फीचर्स

लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया ने भारत में नई 520d M Sport वेरिएंट को पेश किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 BMW 5 Series 520d M Sport variant : लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया ने भारत में नई 520d M Sport वेरिएंट को पेश किया है। इस सेडान को 68.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर उतारा गया है। लोकप्रिय कंपनी ने दो वेरियंट भी बंद कर दिए हैं जिसमें 520डी लक्जरी लाइन और 50 जहरे एम एडिशन शामिल हैं। अब भारत में BMW 5 सीरीज में केवल दो वेरिएंट, 520d M Sport और 530i M Sport उपलब्ध होंगे। नई BMW 520d M Sport की बात करें तो कंपनी ने इसमें Sporty exterior और रिवाइज्ड फ्रंट और रियर बम्पर और नया ont grille भी दिया गया है।

पढ़ें :- New York Auto Show : हुंडई ने 2025 सांता क्रूज़ से उठाया पर्दा , जानें खूबियां और इंटीरियर

इंजन की बात करें तो कंपनी ने नए 520d M Sport में मौजूदा जनरेशन के इंजन का उपयोग किया है। यह सेडान 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ आ रही है जो 190 Bhp का पॉवर जनरेट करता है। इंजन को 8-speed automatic transmission के साथ जोड़ा गया है।

बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज कंपनी की एकमात्र Mid-size luxury sedan लाइनअप है जिसे कंपनी 4 सिलेंडर इंजन में पेश करती है। कंपनी ने M5 कम्पटीशन वेरिएंट को भी बंद कर दिया है जिसमें 625 बीएचपी की पॉवर जनरेट करने वाला वी8 इंजन मिलता था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...