1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Bochahan Fire Incident: मुजफ्फरपुर के बोचहां में भीषण आग से दो दुकानें जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान

Bochahan Fire Incident: मुजफ्फरपुर के बोचहां में भीषण आग से दो दुकानें जलकर राख, लाखों का हुआ नुकसान

रविवार दोपहर करीब एक दुकान से अचानक धुएं का तेज गुबार उठने लगा और तेज हवाओं के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग की लपटों ने पास की दूसरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें देखकर मौके पर मौजूद लोगों और दुकानदारों के बीच भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई।

By Sushil Sah 
Updated Date

बोचहां (मुजफ्फरपुर): मुजफ्फरपुर-दरभंगा पुरानी सड़क किनारे स्थित मझौली पुरानी चौक पर आज, रविवार दोपहर (7 जून 2026) भीषण आग लग गई। इस आग से दो व्यावसायिक प्रतिष्ठान जलकर राख हो गए। इस घटना में दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हांलाकि, स्थानीय लोगों, पुलिस और अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

पढ़ें :- सोनम वांगचुक की पत्नी ने अस्पताल प्रशासन और जांच रिपोर्ट की पारदर्शिता पर खड़े किए गंभीर सवाल,मांगा डिस्चार्ज

अचानक उठा धुएं का गुबार

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, रविवार दोपहर करीब एक दुकान से अचानक धुएं का तेज गुबार उठने लगा और तेज हवाओं के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग की लपटों ने पास की दूसरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें देखकर मौके पर मौजूद लोगों और दुकानदारों के बीच भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाना शुरू किया और पुलिस व फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही बोचहां थाना पुलिस और अग्निशमन दल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। तत्परता से की गई कार्रवाई के कारण आग को फैलने से रोक दिया गया, जिससे बाजार की अन्य दुकानें सुरक्षित बच गई। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

पढ़ें :- 9 साल से मैरिज ब्यूरो वाले शादी नहीं ​करवा पाये..., निवारण आयोग का आदेश- मुआवजे के साथ पैसे लौटाने होंगे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...