1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बने थाइलैंड के ब्रांड एंबेसडर, सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी जानकारी

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बने थाइलैंड के ब्रांड एंबेसडर, सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी जानकारी

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने देश का नाम रौशन किया हैं। उन्हें बड़ी उपाधि मिली है। एक्टर सोनू सूद को थाईलैंड के पर्यटन मंत्रालय ने देश का ब्रांड एबेंसडर और मानद पर्यटन सलाहाकार बनाया है। कोरोना काल में उन्होंने जरुरतमंदो की मदद करके काफी सराहनीय काम किया था।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने देश का नाम रौशन किया हैं। उन्हें बड़ी उपाधि मिली है। एक्टर सोनू सूद को थाईलैंड के पर्यटन मंत्रालय ने देश का ब्रांड एबेंसडर और मानद पर्यटन सलाहाकार बनाया है। कोरोना काल में उन्होंने जरुरतमंदो की मदद करके काफी सराहनीय काम किया था। उनके मानवीय कामों के लिए सोनू सूद को देश और विदेश में काफी सराहना मिली। जिसके बाद अब उन्हें थाइलैंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

पढ़ें :- राजनीतिक तनाव के बीच सांसद राघव चड्ढा ने संजय के साथ शेयर की फोटो, कहा- आप सबसे अच्छे लोगों में से एक

थाईलैंड की पर्यटन मंत्रालय ने उन्हें मानद पर्यटन सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है, जिसके लिए उन्हें एक विशेष प्रमाणपत्र भी दिया गया है। इसकी जानकारी खुद सोनू सूद ने अपने एक इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर पोस्ट करके दी है। ये नियुक्ति सोनू सूद के लिए एक नई सफलता है, जो न केवल उनके अभिनय करियर बल्कि उनके मानवीय कामों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाती है। कोविड-19 के दौरान सोनू सूद ने लाखों लोगों की मदद की थी।

पढ़ें :- पति पत्नी और वो-2 की नई रिलीज़ डेट घोषित, पहले होली पर सिनेमाघरों में आने वाली थी फिल्म

ये जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए एक्टर सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘थाईलैंड के पर्यटन ब्रांड एंबेसडर और सलाहकार के रूप में नियुक्त होने पर मैं बेहद सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

पढ़ें :- राका में अल्लू अर्जुन का लुक देख शाहरुख खान ने दिया बड़ा बयान, डायरेक्टर एटली ने फिल्म को बताया फिल्म को अपना ही हिस्सा

उन्होंने लिखा कि मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा भी इसी खूबसूरत देश में मेरे परिवार के साथ हुई थी और अब इस नई भूमिका में मैं थाईलैंड की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और सलाह देने के लिए उत्साहित हूं। सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...