1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पहलगाम आतंकी हमले पर बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, अपने देश में सांस लेना अब क्या इतना महंगा हो गया है? मैं हिन्दू हूं!’

पहलगाम आतंकी हमले पर बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, अपने देश में सांस लेना अब क्या इतना महंगा हो गया है? मैं हिन्दू हूं!’

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) से पूरा देश आहत है। कश्मीर में कई मासूमों की जान चली गई। जिस तरह से इन लोगों को बेहरहमी से मारा गया है, अब आतंकवादियों का खात्मा करने की मांग की जा रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) से पूरा देश आहत है। कश्मीर में कई मासूमों की जान चली गई। जिस तरह से इन लोगों को बेहरहमी से मारा गया है, अब आतंकवादियों का खात्मा करने की मांग की जा रही है।

पढ़ें :- RR New Captain : रियान पराग होंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान, IPL 2026 में संभालेंगे कमान

वहीं, अब बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अंकित तिवारी (Bollywood Singer Ankit Tiwari) का पोस्ट सामने आया है। अंकित तिवारी का दिल इस आतंकी हमले से पूरी तरह से टूट चुका है। अंकित तिवारी (Ankit Tiwari) ने अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सीधा मोदी जी से सवाल किए हैं। सिंगर ने अपना गुस्सा निकाला है और कुछ ऐसा लिखा है, जो अब चर्चा में आ गया है। अंकित तिवारी का इस घटना पर दर्द गुस्से के जरिए बाहर आया है।

आतंकी हमले पर पीएम मोदी से सिंगर ने मांगे जवाब

आपको बता दें, सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें एक बड़ा सा दिल टूटता हुआ देखा जा सकता है और बैकग्राउंड में उनका गाना चल रहा है -‘सुन रहा है ना तू, रो रहा हूं मैं। इस पोस्ट में अंकित तिवारी (Ankit Tiwari)  ने लिखा, ‘#पहलगाम, नरेंद्र मोदी जी ये आखिरी हरकत होनी चाहिए इन बुजदिलों की, क्या कसूर था मेरे हमवतनों का? अपने देश में सांस लेना अब क्या इतना महंगा हो गया है? मैं हिन्दू हूं !!’

पहलगाम में बेगुनाहों की मौत पर भड़के सिंगर

पढ़ें :- बांग्लादेश में तारिक रहमान की जीत पर PM मोदी बोले- आपके साथ काम करने का इंतज़ार कर रहा हूं

अब सिंगर का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। अंकित तिवारी ने पीएम मोदी से जो सवाल किए हैं, वो जनता के भी सवाल हैं। सभी लोग जानना चाहते हैं कि इस हमले का जवाब मोदी जी कैसे देंगे? पहलगाम में जो हुआ है वो घटना कभी न हो, उसके लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। अंकित तिवारी ने अब उन बेगुनाह लोगों की मौत पर सवाल किए हैं और उनके लिए इंसाफ की मांग की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...