1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Brazil Plane Crash Video: ब्राजील में उड़ान भरने के बाद विमान हुआ दुर्घटना का शिकार; सवार सभी 62 लोगों की मौत

Brazil Plane Crash Video: ब्राजील में उड़ान भरने के बाद विमान हुआ दुर्घटना का शिकार; सवार सभी 62 लोगों की मौत

Brazil Plane Crash Video: ब्राजील में साओ पाउलो के पास एक विमान उड़ान भरने के बाद दुर्घटना का शिकार हो गया, इस हादसे में विमान में सवार सभी 62 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, इस विमान हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विमान आसमान में अनियंत्रित होकर गोल-गोल घूमकर गिरता हुए नजर आ रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Iran–Israel War: युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इजरायल पर दागी मिसाइलें, अब और भी खतरनाक हो सकता है युद्ध

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को ब्राजील में दुर्घटना का शिकार हुआ विमान एक टर्बोप्रॉप प्‍लेन था। विमान को फ्लाइट ट्रैकर FlightRadar24 द्वारा ATR 72-500 टर्बोप्रॉप के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। एटीआर निर्मित यह विमान अनियंत्रित होकर और घरों के पास पेड़ों के एक समूह के पीछे गिर गया, जिसके बाद काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठते हुए दिखाई पड़ा।

पढ़ें :- US Israel Iran War :  जंग में कूदे हूती विद्रोहियों की चेतावनी; कहा- ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले बढ़े, तो करेंगे सीधी जंग

विन्हेडो के पास वेलिनहोस शहर के अधिकारियों ने बताया कि कोई भी जीवित नहीं बचा है और स्थानीय कॉन्डोमिनियम परिसर में केवल एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि किसी भी निवासी को चोट नहीं आई है। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के लिए एक मिनट का मौन रखने को कहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...