1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Breaknig News : देश में कई जगहों पर UPI सेवा ठप, उपयोगकर्ताओं को भुगतान करने में हो रही परेशानी

Breaknig News : देश में कई जगहों पर UPI सेवा ठप, उपयोगकर्ताओं को भुगतान करने में हो रही परेशानी

देश में यूपीआई की सेवा कई जगहों पर ठप हो गई है, जिससे लोगों को डिजिटल भुगतान करने में दिक्कत हो रही है। कई उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की है कि उनके यूपीआई पेमेंट फेल हो रहे हैं या बहुत देर से प्रोसेस हो रहे हैं कई बैंकों के ग्राहक को यूपीआई के जरिए पैसे भेजने और रिसीव करने में दिक्कत आ रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में यूपीआई की सेवा कई जगहों पर ठप हो गई है, जिससे लोगों को डिजिटल भुगतान करने में दिक्कत हो रही है। कई उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की है कि उनके यूपीआई पेमेंट फेल हो रहे हैं या बहुत देर से प्रोसेस हो रहे हैं कई बैंकों के ग्राहक को यूपीआई के जरिए पैसे भेजने और रिसीव करने में दिक्कत आ रही है। यूजर्स ने यूपीआई लेन-देन से जुड़ी समस्या को लेकर अपनी शिकायत और नाराजगी इंटरनेट पर जाहिर कर रहे हैं।

पढ़ें :- शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा-'हम पुराने ख्याल के हो सकते हैं, लेकिन...'

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

कई व्यापारियों ने बताया कि ग्राहक यूपीआई से भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लेन-देन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं ऑनलाइन शॉपिंग और एप्स पर भी भुगतान फेल होने की शिकायतें आई हैं। कुछ उपयोगकर्ताओं ने शिकायत की है कि उनके फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसे एप्स सही से काम नहीं कर रहे।

UPI Down ⚠️

Nationwise issue or it’s only me ?

पढ़ें :- Video-तापसी पन्नू ने पीएम मोदी को चुना पसंदीदा नेता, तस्वीर को प्रणाम कर बोलीं- मुझे अभी भी देश में रहना है...

— Crypto with Khan ( SFZ ) (@Cryptowithkhan) March 26, 2025

UPI down. pic.twitter.com/ZTzx3xAz4m

— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) March 26, 2025

Anyone facing UPI app issues or just me facing?? #phonepe #gpay #paytm

— Anoop CSKian 💛 (@Anoopraj_7) March 26, 2025

पढ़ें :- जेल से बाहर आएंगे एक्टर राजपाल यादव, दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा पर लगाई अंतरिम रोक

ऐसी स्थिति में क्या करें?

अगर आपका यूपीआई भुगतान फेल हो रहा है, तो आप कुछ समय बाद ही दोबारा कोशिश करें। लेकिन इससे पहले इस मामले से जुड़े अपडेट के लिए एनपीसीआई और अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या प्रमाणिक समाचार पत्रों के सोशल मीडिया पेज को जरूर देंख लें। इसके अलावा, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या कैश के जरिए अपने सभी भुगतान करें।

Is UPI down? Anyone facing the issue? #Upidown

— Sumit Mishra (@SumitLinkedIn) March 26, 2025

एनपीसीआई की आधिकारिक प्रतिक्रिया इतंजार

वहीं इस मामले में यूपीआई का संचालन करने वाली संस्था ‘नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया’ (एनपीसीआई) के आधिकारिक प्रतिक्रिया का इतंजार है। जानकारी के अनुसार शाम सात बजे के बाद अचानक से यूपीआई से भुगतान फेल होने की शिकायतों की बाढ़ सी आ गई है।

पढ़ें :- भूपेन बोरा का इस्तीफे पर कुछ ही घंटों में यू-टर्न, हाईकमान की दखल के बाद बदला फैसला

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...