1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Oppo- OnePlus smartphones : इस तारीख से महंगे हो रहे OPPO और OnePlus के स्मार्टफोन्स!,जानें कीमतों पर कितना पड़ेगा असर

Oppo- OnePlus smartphones : इस तारीख से महंगे हो रहे OPPO और OnePlus के स्मार्टफोन्स!,जानें कीमतों पर कितना पड़ेगा असर

आप भी  OPPO या फिर OnePlus का नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। ओप्पो और वनप्लस ने एक संयुक्त बयान जारी कर घोषणा की है कि उनके स्मार्टफोन 16 मार्च से महंगे हो जाएंगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Oppo- OnePlus smartphones :  आप भी  OPPO या फिर OnePlus का नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। ओप्पो और वनप्लस ने एक संयुक्त बयान जारी कर घोषणा की है कि उनके स्मार्टफोन 16 मार्च से महंगे हो जाएंगे। दोनों ही कंपनियों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर बताया।  बताया जा रहा है कि आपूर्ति में कमी के कारण पुर्जों की बढ़ती लागत को देखते हुए यह मूल्य वृद्धि भारत सहित सभी बाजारों में लागू होगी । कंपनियों के अनुसार, स्थिति का “गहन मूल्यांकन” करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

पढ़ें :- बिल गेट्स ने माना जेफरी एपस्टीन के साथ संपर्क रखना उनकी गलती थी, कबूल किया शादी के बाद भी उन्होंने तीन महिलाओं से बनाए थे संबंध

शुरुआती मूल्य वृद्धि मुख्य रूप से ओप्पो की के-सीरीज़ और ए-सीरीज़ के बजट डिवाइसों के साथ-साथ चुनिंदा वनप्लस स्मार्टफोनों को प्रभावित करेगी। वहीं, ओप्पो की फ्लैगशिप फाइंड सीरीज़, रेनो सीरीज़ और ओप्पो पैड सीरीज़ फिलहाल अपनी मौजूदा कीमतों पर ही बिकती रहेंगी।

91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी दोनों ही कंपनियां स्मार्टफोन की कीमतों में असल बढ़ोतरी के बारे में चुप हैं। मार्केट ट्रेंड को देखें तो लगभग 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। इसका मतलब है कि OnePlus 15R, जिसे पिछले मॉडल 47,999 रुपए से लगभग 6 फीसदी ज्यादा कीमत पर लॉन्च किया गया था, अब 50,000 रुपए के आंकड़े को पार कर सकता है। कुछ समय पहले एक लीक में इस बात का संकेत मिला था कि इस फोन की शुरुआती कीमत 51999 रुपए हो सकती है।

कुछ मामलों में, बदलाव पहले से ही दिखाई दे रहे हैं। उदाहरण के लिए, Xiaomi के उप-ब्रांड Redmi ने चीन में Redmi Turbo 5 की कीमत 100 युआन बढ़ा दी है। वहीं, Samsung ने भारत में Galaxy फ़ोन की कीमत बढ़ा दी है।

पढ़ें :- Snapdragon 7s Gen 4 और 6500mAh बैटरी के साथ इंफिनिक्स का लिमिटेड एडिशन फोन लॉन्च, चेक करें डिटेल्स
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...