1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of wooden comb: लकड़ी के कंघे से बाल झाड़ने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर

Benefits of wooden comb: लकड़ी के कंघे से बाल झाड़ने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर

कुछ घरों में लकड़ी की चीजों का इस्तेमाल अधिक किया जाता है जैसे लकड़ी के बर्तनों या बाल झाड़ने के लिए कंघी का। अधिकतर घरों में प्लास्टिक या मेटल के कंघो का इस्तेमाल किया जाता है। पर क्या आप जानते है लकड़ी के कंघे का इस्तेमाल करने से कई फायदे होते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कुछ घरों में लकड़ी की चीजों का इस्तेमाल अधिक किया जाता है जैसे लकड़ी के बर्तनों या बाल झाड़ने के लिए कंघी का। अधिकतर घरों में प्लास्टिक या मेटल के कंघो का इस्तेमाल किया जाता है। पर क्या आप जानते है लकड़ी के कंघे का इस्तेमाल करने से कई फायदे होते है।
लकड़ी के कंघे का इस्तेमाल करने से स्कैल्प पर दबाव बनता है जिससे स्कैल्प में मौजूद एक्युपंचर पॉइट्स उत्तेजित होते है और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

पढ़ें :- LSG vs KKR Do-Or-Die Match : आज केकेआर हारी तो प्लेऑफ से बाहर! लखनऊ के लिए जीत बेहद जरूरी

लकड़ी का कंघा इस्तेमाल करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिसकी वजह से जड़े मजबूत होती है और बाल मजबूत होते है।
लकड़ी के कंघे से बाल झाड़ने से स्कैल्प में मौजूद नेचुरल ऑय़ल आपके बालों में समान रुप से वितरित हो जाता है। इससे बालों का झड़ना, टूटना और तैलीय और चिकना स्कैल्प होने की समस्या खत्म होती है।

लकड़ी के कंघे का इस्तेमाल करने से बालों के टूटने औऱ झड़ने की समस्या में आराम मिलती है। क्योंकि लकड़ी के कंघे के दांत चौड़े होने की वजह से ये बालों में स्मूथली चलती है और उलझे बालों को आसानी से सुलझाती है। साथ ही लकड़ी के कंघे का इस्तेमाल करने से स्कैल्प में एलर्जी या खुजली जैसी दिक्कते नहीं होती है।

 

पढ़ें :- Washington Hilton Firing Video : जब गोलियों से गूंजा डिनर हॉल, राष्ट्रपति के सुरक्षा दावों की उड़ी धज्जियां, सीक्रेट सर्विस ने बचाई डोनाल्ड ट्रंप की जान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...