1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बसपा नहीं लड़ेगी कोई उपचुनाव , मायावती ने किया बड़ा ऐलान, बताई ये बड़ी वजह

बसपा नहीं लड़ेगी कोई उपचुनाव , मायावती ने किया बड़ा ऐलान, बताई ये बड़ी वजह

यूपी की 9 सीटों पर विधानसभा का उपचुनाव के शनिवार को नतीजे भी सामने आ गए। उपचुनाव में 6 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा दो सीटों पर सपा और एक सीट पर रालोद ने चुनाव जीता है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ: यूपी की 9 सीटों पर विधानसभा का उपचुनाव के शनिवार को नतीजे भी सामने आ गए। उपचुनाव में 6 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा दो सीटों पर सपा और एक सीट पर रालोद ने चुनाव जीता है। वहीं उपचुनाव में एक भी सीट नहीं जीतने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस कॉन्फ्रेंस ने मायावती ने चुनाव में फर्जी वोट डाले जाने का आरोप लगाया और कहा कि जब तक देश में फर्जी वोटों को डालने से रोकने के लिए देश के चुनाव आयोग द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाए जाते हैं तब तक हमारी पार्टी देश में अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी।

पढ़ें :- चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित परिवारों को सीएम योगी ने वितरित की राहत सामग्री, कहा-डबल इंजन की सरकार आपके साथ है खड़ी

उपचुनाव में डाले गए फर्जी वोट

मायावती ने कहा कि यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हुए उपचुनाव में इस बार जो मतदान हुआ है और उसके बाद जो कल नतीजे आए हैं, उसको लेकर लोगों में आम चर्चा है कि पहले देश में बैलेट पेपर के जरिए चुनाव जीतने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करके फर्जी वोट डाले जाते थे और अब तो EVM के जरिए भी ये कार्य किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए बहुत दुख और चिंता की बात है। देश में लोकसभा और राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ-साथ खासकर उपचुनावों में तो अब ये कार्य काफी खुलकर किया जा रहा है। ये सब हमें हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में देखने को भी मिला है।

कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा

उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी इसे लेकर काफी आवाजें उठाई जा रही है। ये हमारे देश और लोकतंत्र के लिए खतरे की बड़ी घंटी भी है। ऐसी स्थिति में अब हमारी पार्टी ने ये फैसला लिया है कि जब तक देश में फर्जी वोटों को डालने से रोकने के लिए देश के चुनाव आयोग द्वारा कोई सख्त कदम नहीं उठाए जाते हैं तब तक हमारी पार्टी देश में अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी। हमारी पार्टी देश में लोकसभा व राज्यों में विधानसभा के चुनाव तथा स्थानीय निकायों के चुनाव पूरी तैयारी और दमदारी के साथ लड़ेगी।

पढ़ें :- आखिर कौन है इस दर्दनाक घटना का जिम्मेदार? बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, सरकार ने विशेष कमेटी का किया गठन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...