बुध देव को ग्रह मंडल का राजकुमार कहा जाता है। बुध देव 04 अप्रैल तक वक्री स्थिति में होंगे और 7 मई को मेष राशि में गोचर कर जाएंगे।
Budh Gochar 2025 : बुध देव को ग्रह मंडल का राजकुमार कहा जाता है। बुध देव 04 अप्रैल तक वक्री स्थिति में होंगे और 7 मई को मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। वहीं बुध का अस्त काल खत्म होगा यानी ग्रह का उदय 8 अप्रैल को हो जाएगा। ग्रहों के राजकुमार के इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव चार राशियों पर पड़ेगा।
मेष राशि
बुद्धि-वाणी और व्यापार के स्वामी बुध ग्रह का मेष राशि में गोचर करना बहुत लाभकारी साबित हो सकेगा। जातक नई सोच से सकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकेंगे। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। व्यापार और पेशेवर मामलों में सफल हो सकेंगे। जातक के विचारों में स्पष्टता आने से कई मामले सुलझेंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का मेष राशि में गोचर करना सकारात्मक लाभ प्रदान कर सकता है। जातक की आर्थिक मामलों में विशेष सुधार हो सकता है। निवेश के शुभ परिणाम भी देखने को मिल सकते है। कार्यक्षेत्र में सफलता के रास्ते खुलने से आर्थिक लाभ हो सकेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बुध का मेष राशि में गोचर करना सकारात्मक साबित हो सकता है। आय के नए रास्ते को तलाश पाने में सफल होंगे। व्यक्तिगत संबंधों में मधुरता व व्यापारिक मामलों में सामंजस्य बढ़ेगा। करियर में नये आयाम छू पाएंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का मेष राशि में गोचर सकारात्मक लाभ मिलेगा। पुराने रिस्ते व्यापारिक लाभ का कारण बन सकते हैं। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिल सकेगा। जातक कड़ी मेहनत का बड़ा लाभ पा सकेंगे। संपत्ति बनाने में कामयाबी मिलेगी।