HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of eating raw vegetables: पका कर खाने के बजाय इन सब्जियों को कच्चा खाने से शरीर को मिलते हैं कई पोषक तत्व

Benefits of eating raw vegetables: पका कर खाने के बजाय इन सब्जियों को कच्चा खाने से शरीर को मिलते हैं कई पोषक तत्व

कई देशों में पका कर खाने की बजाय कच्चा खाना पसंद करते या फिर उबाल कर खाते है। जबकि भारत में तेल नमक मिर्च और मसाला आदि मिलाएं बिना नहीं खाते। आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कच्चा खाना अधिक फायदेमंद होता है जबकि पका कर खाने के।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of eating raw vegetables:  आप को यह जानकर हैरानी होगी कि कई सब्जियों को पका कर खाने से उसके पोषक तत्व शरीर को उतना फायदा नहीं करते जितना कच्चा खाने पर करते है। हेल्थ एक्सपर्ट भी कुछ ऐसी सब्जियों को पका कर खाने की बजाय कच्चा खाने की सलाह देते है।

पढ़ें :- सीएम अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य की समीक्षा, एम्स के डॉक्टरों ने इन्सुलिन लेने की दी सलाह

कई देशों में पका कर खाने की बजाय कच्चा खाना पसंद करते या फिर उबाल कर खाते है। जबकि भारत में तेल नमक मिर्च और मसाला आदि मिलाएं बिना नहीं खाते। आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कच्चा खाना अधिक फायदेमंद होता है जबकि पका कर खाने के।

आयरन से भरपूर पालक में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके पकाकर खाने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते है। जिन लोगो को खून की कमी होती है उन्हें पालक को अच्छे से धोकर साफ करके कच्चा खाने की सलाह दी जाती है।
विटामिन सी से भरपूर टमाटर को सलाद के तौर पर भी खाया जाता है। कई लोग टमाटर को सब्जी में पकाकर या इसकी सब्जी बनाकर खाते है। टमाटर को कच्चा खाना अधिक फायदेमंद होता है बजाय इसे पका कर खाने के।

ब्रोकली को भी कच्चा सलाद की तरह खाना चाहिए। इसमें भी विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। अगर आप इसे कम आंच पर पकाएंगी तो ज्यादातर पोषक तत्व मर जाते हैं। लहसुन भी इस लिस्ट में है। इससे आपका इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। इसके कंपाउंड हेल्थ के लिए लाभकारी होते हैं।

भिंडी को भी बहुत पकाकर नहीं खाना चाहिए। इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। इसके अलावा धनिया, पुदीना, खीरा, मटर, चुकंदर, गाजर, मूली भी बिना पकाए खाना चाहिए। अब आते हैं उन सब्जियों पर जिन्हें कच्चा नहीं खाना चाहिए।

पढ़ें :- Women's Problems: पीरियड्स के दौरान होने लगता है कब्ज, तो इस उपायों से मिलेगा छुटकारा

कौन सी सब्जियां कच्ची नहीं खानी चाहिए – अरबी का पत्ता, पत्तागोभी, शिमला मिर्च, बैंगन। इनको बिना पकाए खाने से आपका हाजमा खराब हो सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...