नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। भाजपा का मुकाबला करने के लिए बने इंडिया गठबंधन में टूट हो गयी है। इंडिया गठबंधन को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही अब भाजपा के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना सकते हैं।
