1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CBI का बड़ा खुलासा : रिश्वत लेकर A++ ग्रेड देने का खेल, NAAC टीम के सदस्य और शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी गिरफ्तार

CBI का बड़ा खुलासा : रिश्वत लेकर A++ ग्रेड देने का खेल, NAAC टीम के सदस्य और शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी गिरफ्तार

CBI ने नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) की रेटिंग में घोटाले का बड़ा खुलासा किया है। गुन्टूर, आंध्र प्रदेश के कोनेरु लक्ष्मैया एजुकेशन फाउंडेशन (KLEF) के पदाधिकारियों और NAAC निरीक्षण टीम के सदस्यों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली/गुन्टूर। CBI ने नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) की रेटिंग में घोटाले का बड़ा खुलासा किया है। गुन्टूर, आंध्र प्रदेश के कोनेरु लक्ष्मैया एजुकेशन फाउंडेशन (KLEF) के पदाधिकारियों और NAAC निरीक्षण टीम के सदस्यों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें :- यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले- ‘योगी जी बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा…’

CBI के अनुसार, यह शिक्षण संस्थान रिश्वत देकर A++ रेटिंग हासिल करने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में NAAC निरीक्षण टीम के चेयरमैन और कई सदस्य भी शामिल पाए गए।

CBI ने मामले की जांच करते हुए देशभर में 20 जगहों पर छापेमारी की, जिसमें चेन्नई, बेंगलुरु, विजयवाड़ा, पलामू, संबलपुर, भोपाल, बिलासपुर, गौतम बुद्ध नगर और नई दिल्ली शामिल हैं। इस दौरान 37 लाख रुपये कैश, 6 लैपटॉप, iPhone 16 Pro, सोने का सिक्का और कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए।

गिरफ्तार किए गए आरोपी:

शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी:

पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार

जी.पी. सारधी वर्मा, कुलपति, KLEF, गुन्टूर

कोनेरु राजा हरीन, उपाध्यक्ष, KLEF

ए. रामकृष्ण, निदेशक, KL यूनिवर्सिटी, हैदराबाद

NAAC निरीक्षण समिति के सदस्य:

4. समरेन्द्र नाथ साहा, कुलपति, रामचंद्र चंद्रवंशी यूनिवर्सिटी (NAAC चेयरमैन)

पढ़ें :- होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती जयंती पर स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ में होंगे विशेष कार्यक्रम

5. राजीव सिजारिया, प्रोफेसर, JNU, दिल्ली (NAAC कोऑर्डिनेटर)

6. डी. गोपाल, डीन, भारत इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ

7. राजेश सिंह पवार, डीन, जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी, भोपाल

8. मानस कुमार मिश्रा, निदेशक, जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

9. गायत्री देवराजा, प्रोफेसर, दावणगेरे यूनिवर्सिटी

10. बुलु महाराणा, प्रोफेसर, संबलपुर यूनिवर्सिटी

पढ़ें :- भारत की अंतरिक्ष उड़ान का काउंटडाउन शुरू, गगनयान से पहले होंगे तीन बड़े ट्रायल : ISRO चेयरमैन

CBI ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम और IPC की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी जांच की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...