1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि में पहने नौ दिन अलग अलग रंग के कपड़े , मां दुर्गा की कृपा बरसेगी

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि में पहने नौ दिन अलग अलग रंग के कपड़े , मां दुर्गा की कृपा बरसेगी

चैत्र माह में आने वाले नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि कहा जाता है। नवरात्रि के इस विशेष अवसर पर माता रानी धरती पर निवास करती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chaitra Navratri 2023 : चैत्र माह में आने वाले नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि कहा जाता है। नवरात्रि के इस विशेष अवसर पर माता रानी धरती पर निवास करती है। इस दौरान मां दुर्गा के पूजन से भक्तो पर कृपा बरसाती हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से शुरू होने जा रहे हैं और 30 मार्च 2023 को समाप्त होंगे। नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग.अलग 9 स्वरूपों का पूजन किया जाता है। ऐसे में यदि मां के प्रत्येक स्वरूप के प्रिय रंग को धारण किया जाए तो शुभ होता है। साथ ही मां दुर्गा भी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि में कौन से दिन किस रंग का कपड़ा पहनना चाहिए ।

पढ़ें :- Chaitra Navratri Mahanavami 2023: महानवमी पर करें मां सिद्धिदात्री की आराधना, पांच प्रकार के फलों का भोग लगाएं

मां शैलपुत्री
शैलपुत्री को पीले रंग के कपड़े बेहद पसंद है। इसलिए पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

मां ब्रह्मचारिणी
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते समय हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

मां चंद्रघंटा
मां चंद्रघंटा का पूजन करते समय भूरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

मां कुष्मांडा
मां कुष्मांडा को नारंगी रंग प्रिय है। इसलिए इस दिन नारंगी रंग पहनना चाहिए।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि पूर्ण होने से पहले दान करें ये चीजें, मां दुर्गा होती हैं प्रसन्न

स्कंदमाता
मां स्कंदमाता की पूजा के लिए सफेद रंग के कपड़े पहनने शुभ होता हैण्

मां कात्यायनी
मां कात्यायनी को लाल रंग पसंद है और इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने से उनका आशीर्वाद मिलता है।

मां कालरात्रि
मां कालरात्रि की पूजा के लिए नीला रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

मां महागौरी
आठवें दिन गुलाबी रंग के पहनने से उनका आशीर्वाद मिलता है।

मां सिद्धिदात्री
नवरात्रि के आठवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है और उन्हें जामुनी रंग बेहद प्रिय है। इस रंग को पहनकर पूजा करने से मां सिद्धिदात्री का आशीर्वाद मिलता है।

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि  व्रत के चौथे दिन मां दुर्गा के इस स्वरूप की जाती है उपासना, मालपुए का भोग लगाने से बुद्धि का विकास होता है

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...