1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Champions Trophy 2025: आज से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भिड़ेंगी आठ बड़ी टीमें; जानें- टीम इंडिया कब और कहां खेलेगी अपने मुकाबले

Champions Trophy 2025: आज से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भिड़ेंगी आठ बड़ी टीमें; जानें- टीम इंडिया कब और कहां खेलेगी अपने मुकाबले

Champions Trophy 2025: आज 19 फरवरी से मिनी वनडे वर्ल्ड कप यानी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में दुनिया की आठ बेहतरीन टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान और यूएई कर रहे हैं। वहीं, टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होगी।

By Abhimanyu 
Updated Date

Champions Trophy 2025: आज 19 फरवरी से मिनी वनडे वर्ल्ड कप यानी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में दुनिया की आठ बेहतरीन टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान और यूएई कर रहे हैं। वहीं, टूर्नामेंट के पहले मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होगी।

पढ़ें :- Firozabad Road Accident : चीत्कार में बदले मंगल गीत, सिसकियों में डूबा गांव, कार सवारों के खूनी खेल में चार बहनों समेत पांच की मौत, करीब 12 घायल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा ले रही आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप (ए और बी) में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत को पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है, जबकि ग्रूप बी में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमें हैं। आइये जानते हैं कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया (भारत) अपने मैच कब और कहां खेले जाएंगे, और इन मैचों को कैसे लाइव देख सकेंगे?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के ग्रूप स्टेज मैच

बांग्लादेश बनाम भारत: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई 20 फरवरी (दोपहर 2.30 बजे IST)

पाकिस्तान बनाम भारत: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई 23 फरवरी (दोपहर 2.30 बजे IST)

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

न्यूजीलैंड बनाम भारत: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई 2 मार्च (दोपहर 2.30 बजे IST)

भारत में कैसे देख पाएंगे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच लाइव

भारत में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद। शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

नॉन ट्रैवलिंग सबस्टिट्यूट: यशस्वी जयसवाल, मोहम्मद सिराज और शिवम दुबे (जरूरत पड़ने पर तीनों खिलाड़ी दुबई जाएंगे)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...