1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chandra Grahan Today : होली पर सुबह इतने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में इसका असर पड़ेगा या नहीं

Chandra Grahan Today : होली पर सुबह इतने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में इसका असर पड़ेगा या नहीं

Chandra Grahan Today : आज होली के मौके पर यानी 25 मार्च 2024 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, लगभग 100 साल बाद होली के दिन लगने वाला यह चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

Chandra Grahan Today : आज होली के मौके पर यानी 25 मार्च 2024 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, लगभग 100 साल बाद होली के दिन लगने वाला यह चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। हालांकि, यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

पढ़ें :- दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे लिस्ट से हटाया , AAP का तीखा हमला, कहा - बीजेपी के असली संस्कार सामने आए, ये ना सनातनी, ना देश भक्त…

चंद्र ग्रहण का समय

सोमवार 25 मार्च को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण सुबह 10.23 पर प्रारंभ होगा और समापन दोपहर 03.02 पर होगा। यह चंद्र ग्रहण अपनी पूर्णता पर दोपहर 12.42 पर होगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 4 घंटे 36 मिनट की होगी।

इन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

होली पर लग रहा यह चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्व एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान, रूस, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर जैसे स्थानों पर दिखाई पड़ेगा। फिलहाल भारत में यह चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा।

पढ़ें :- होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकानें, शौकीन जमकर छलका सकेंगे जाम

भारत में चंद्र ग्रहण का प्रभाव

सामान्यतः चंद्र ग्रहण के 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, और इसमें बहुत सारी सावधानियों का पालन करना पड़ता है। हालांकि, यह एक उपच्छाया चन्द्रग्रहण है, जिसमें कोई भी सूतक मान्य नहीं है। इसके अलावा यह ग्रहण भारतवर्ष में दिखाई देगा। इसलिए इस ग्रहण में होली का पर्व बिना किसी अवरोध के मनाया जा सकता है। आप चाहें तो इस ग्रहण के दौरान मंत्र जाप कर सकते हैं। ध्यान और दान करके अपनी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...